..................... Monalisa Bhosale viral video of shooting photoshoot for lab grown diamonds - Hindi Filmibeat

कुंभ में माला बेचने वाली Monalisa की पलटी किस्मत, पैंट सूट के साथ पहना हीरे का हार और बन गईं मॉडल

Monalisa Bhosale

Monalisa Bhosale Video: कुंभ मेले से फेमस हुईं मोनालिसा भोंसले अब एक आम माला बेचने वाली लड़की नहीं रह गईं। अब वो एक मॉडल बन गई हैं और जल्द ही वो एक फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं।

मोनालिसा का चौंका देने वाला फोटोशूट

मोनालिसा जो कभी कुंभ मेले में माला बेचकर अपनी जिंदगी का गुजर-बसर करती थीं, आज वो पूरी तरह से बदल गई हैं। उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर लगातार काम किया जा रहा है और वो अपनी एक्टिंग स्किल को डेवलप भी कर रही हैं। अब हाल ही में मोनालिसा का एक फोटोशूट सामने आया है और ये फोटोशूट देखकर तो हर कोई हैरान है।

मोनालिसा ने पहना हीरे का हार

मोनालिसा भोसले का फोटोशूट करते हुए एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में वो ओवरसाइज्ड ब्लैक पैंट सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने हीरे का हार कैरी किया हुआ है। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि वो इस हीरे के हार को प्रमोट कर रही हैं और इसी को लेकर उनकी फोटोज खिंची जा रही हैं।

लोगों ने की वाहवाही

मोनालिसा का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और उनके कॉन्फिडेंस की दाद दे रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि ये पहले मोतियों की माला बेच रही थी और अब हीरे की माला बेच रही है। लोग मोनालिसा के इस ट्रांसफॉर्मेशन से काफी ज्यादा खुश हैं।

Read more about: monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X