Monalisa अचानक कैसे हो गई् हैं इतनी सुंदर? वीडियो वायरल होते ही खुली पोल, भड़क रहे हैं लोग!

Monalisa Makeup Video- महाकुंभ 2025 में मोनालिसा के वीडियोज और तस्वीरें वायरल हुए थे और ये लड़की रातों रात स्टार बन गई थी। मेले में माला बेंचने आई इस लड़की को शायद पता नहीं होगा कि उसकी पूरी जिंदगी बदलने वाली है।
अब आलम ये है कि वो एक फिल्म कर रही है जिसके निर्देशक को जेल में रखा गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं निर्देशक संतोष कुमार की जो कि इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर लोग उनके ऊपर भड़क गए हैं।
दरअसल इस वीडियो में मोनालिसा मेकअर करवाती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि लोगों ने इस वीडियो को देखकर मोनालिसा की चोरी पकड़ी है और कुछ मांग भी कर रहे हैं।
मेकअप वीडियो में खुली पोल
वायरल गर्ल मोनालिसा को इस दौरान 3 लड़कियां एक साथ तैयार करती नजर आ रही हैं। मेकअप वीडियो में मोनालिसा के चेहरे पर ढेरों मेकअप किया जा रहा है और कुछ देर में उनका चेहरा चमकने लगता है। इसके अलावा उनके बाल कर्ली किए जा रहे हैं जिससे वो ज्यादा सुंदर दिखें।
लेकिन इस वीडियो को देखकर लोगों में गुस्सा है और उनका कहना है कि ऐसा करते वो सुंदर नहीं लगती है। उनके चाहने वालों का मानना है कि मोनालिसा सिर्फ इसलिए सुंदर दिखती है क्योंकि वो नेचुरली सुंदर है। मेकअप करके उसको बदलने की कोशिश ना की जाए। इस वीडियो में मोनालिसा के अचानक सुंदर होने का राज खुला है और इसका कारण सिर्फ मेकअप है।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''दुनिया अपनी कमी छुपाती है लेकिन ये तो अपनी खूबसूरती ही छिपा रही है।'' एक ने लिखा, ''कितना भी मेकअप करो कोई कभी गोरी नहीं होगी।'' एक ने लिखा, ''सिंपल ही अच्छी लगती है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications