खुशियों से खिल उठा मोहम्मद शमी का घर-आंगन, जानिए किसके साथ सेलिब्रेट किया 35वां बर्थडे

Mohd Shami Birthday

Mohd Shami Birthday: क्रिकेटर मोहम्मद शमी 35 साल के हो गए हैं और इस खास दिन को शमी ने अपने दिल के करीब लोगों के साथ बिताया है। मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर अपने इंटीमेट बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

मोहम्मद शमी ने अपने पूरे परिवार के साथ घर पर बेहद ही इंटीमेट सेलिब्रेशन किया है। पहले पोस्ट में शमी ने कुछ तस्वीरों की सीरीज शेयर की हैं। इस तस्वीरों में शमी अपनी मां, बहन, भाइयों और कुछ करीबियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में शमी ने अपने डेकोरेट रूम का व्यू भी फैंस को दिखाया है। इस दौरान उनका पूरा कमरा गुब्बारों से सजा दिखाई दे रहा है।

इसके साथ ही शमी ने एक वीडियो क्लिप भी फैंस के साथ शेयर की है। इस क्लिप में शमी अपने कमरे की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं और लाइट ऑन करते ही पूरी तरह से सरप्राइज रह जाते हैं। दरअसल, उनके घरवालों ने ये उन्हें सरप्राइज दिया था। इसके साथ ही शमी केक काटते है और सभी को खिलाते हैं और तस्वीरें क्लिक कराते हैं। परिवार के साथ शमी का ये जश्न सभी को काफी अच्छा लगा रहा है हालांकि शमी की तरह ही उनके फैंस को भी इस सेलिब्रेशन में उनकी बेटी की कमी खल रही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शमी फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20i में भारत के लिए मैच खेला था। उसके बाद इंजरी के कारण उन्हें लगातार बाहर रहना पड़ा है।

इंग्लैंड में हुए 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी शमी को भारतीय स्क्वॉड में नहीं रखा गया था। इसके अलावा एशिया कप 2025 में भी वो टीम के साथ नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की थी और घरेलू क्रिकेट में भी वो खेले हैं। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में जगह देना सही नहीं समझा।

More from Filmibeat

Read more about: mohd shami bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X