'लड़की हो मेरे जैसी, लड़का हो तेरे जैसा..' मोहम्मद शमी की पत्नी Hasin Jahan का नया वीडियो वायरल

Hasin Jahan Viral Video- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कभी वो डांस करतीं तो कभी गाना गाती नजर आती हैं। अब उन्होने फिर से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं।
बता दें कि सफेद रंग की ड्रेस में हसीन जहां ने चोली के पीछे क्या है गाने पर परफॉर्म किया है। कभी वो लिपसिंक कर रही हैं तो कभी डांस मूव करती नजर आ रही हैं। हसीन जहां के इस वीडियो में कह रही हैं, ''लड़की हो मेरी जैसी, लड़का हो तेरे जैसा, आए मजा फिर कैसा प्यार का।''
इसके साथ साथ वो शानदार एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं लेकिन मोहम्मद शमी के फैंस उनको ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल हसीन जहां और मोहम्मद शमी साथ नहीं रहते हैं और दोनों के बीच कई सालों से विवाद चल रहा है।
क्या बोले लोग
हसीन जहां के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स सामने आए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''लड़की हो तेरी जैसी किसी लड़के से शादी करके तलाक लेकर पति से हर महिला भीख मांगे।'' एक ने लिखा, ''4 लाख का जलवा, भिखारन।'' एक ने लिखा, ''भिखारी 4 लाख वाली।''
इस तरह से लोग खरी खोटी सुना रहे हैं। बता दें कि हाल ही में अदालत ने हसीन जहां के पक्ष में फैसला सुनाते हुए हर महीन शमी से 4 लाख रुपए देने की बात कही थी। इसके बाद से हसीन जहां ट्रोल हो रही है। हालांकि हसीन जहां इन पैसों से संतुष्ट नहीं है और चाहती है कि हर महीने शमी उनको 10 लाख रुपए दें। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications