'जैसी मां है वही..' बेटी को डांस करते देख हसीन जहां पर भड़के मोहम्मद शमी के फैंस, परवरिश पर उठाए सवाल!

Mohammed Shami Daughter Dance Video- क्रिकेटर मोहम्मद शमी का विवाद उनकी पत्नी के हसीन जहां के साथ काफी समय से चल रहा है। दोनों अलग रहते हैं और उनकी जो बेटी है वो मां के साथ ही रहती है।
हसीन जहां को लेकर मशहूर है कि आए दिन सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज सामने आते हैं और वो रील्स साझा करती हैं। इस वक्त हसीन का तो नहीं बल्कि शमी की बेटी का एक वीडियो सामने आया है।
छाता लगाकर डांस कर रही बेटी को लेकर अब बवाल मचा हुआ है और मोहम्मद शमी के फैंस काफी नाराज है। लोग हसीन जहां के द्वारा बेटी परवरिश पर सवाल खड़े कर रहे हैं और कह रहे हैं जैसी मां है वैसे ही बेटी को बना रही है।
डांस करती दिखी शमी की बेटी
हाल ही में मोहम्मद शमी की बेटी ने अपना जन्मदिन मनाया था और इस वीडियो में वो पुराने गाने पर डांस करती दिख रही है। हसीन जहां ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'लिव विद पैशन, लिव विद जॉय।' वीडियो के सामने आने के बाद कुछ लोग इसको बिल्कुल नॉर्मली ले रहे हैं लेकिन कुछ का कहना है कि बेटी को पापा के भेजने चाहिए क्योंकि ये गलत परवरिश में है। जाहिर तौर पर लोग हसीन जहां को टारगेट करते हुए खरी खोटी सुना रहे हैं। हसीन जहां पर रील्स और डांस को लेकर सोशल मीडिया पर मशहूर हैं और अक्सर ट्रोल होती हैं।
क्या बोले लोग?
बेटी की इस रील के सामने आने के बाद मोहम्मद शमी से फैंस ने हसीन जहां को आड़े हाथों लिया है। एक यूजर ने लिखा, ''जैसी मां ऐसी अपने बेटी को भी सिखाती है।'' एक ने लिखा, ''बेटी तुम पापा के पास आ जाओ।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या बात है अति सुन्दर प्रस्तुति।'' एक ने लिखा, ''हसीन जहां तुम कम से कम बेटी को नाच गाना से दूर रखो इसे पढ़ाई-लिखाई कराओ।'' एक ने लिखा, ''बेटा नाच गाना बंद करो पढ़ लिख कर अच्छा इंसान बनो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications