नशे में धुत्त अर्धनग्न हालत में MNS नेता के बेटे ने हसीना के साथ खुलेआम की बदतमीजी, पूरा वीडियो यहां देखिए

Rajshree Mor MNS Leader Son Video: राखी सावंत की बेस्ट फ्रेंड राजश्री मोरे ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए हैरान करने वाला दावा किया है। राजश्री मोरे का कहना है कि 6 जुलाई की रात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता जावेद शेख के बेटे ने नशे की हालत में उनकी कार में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है जो कि अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी अर्धनग्न अवस्था में राजश्री को गाली देते और धमकाते हुए नजर आ रहा है। यह घटना मुंबई के अंधेरी उपनगर में हुई। वीडियो में आरोपी राहिल जावेद शेख को गाली देते सुना जा सकता है और यह भी बताया कि उसके पिता मनसे के राज्य उपाध्यक्ष हैं।
इतना ही नहीं, आरोपी को पुलिस के साथ बहस करते हुए और राजश्री पर हमला करते हुए भी देखा जा सकता है। इसके बाद मनसे के राज्य उपाध्यक्ष जावेद शेख के बेटे ने राजश्री को गुस्से में कहा कि पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दो।
उसने मराठी में कहा, 'जाओ और पुलिस को बताओ कि मैं जावेद शेख का बेटा हूं, फिर तुम देखोगे कि क्या होता है।' राजश्री ने बाद में आरोपी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने यह भी दावा किया कि स्थानीय मराठी आबादी और मराठी भाषा थोपने के विवाद पर उनकी हालिया टिप्पणियों के कारण मनसे कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें निशाना बना रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। राजश्री ने राहिल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि घटना के दौरान उन्हें डर लग रहा था। इस घटना के सामने आने के बाद एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने मनसे और राज ठाकरे को घेरा है।


Click it and Unblock the Notifications