लीक हो गया है MMS तो इस आसान तरीके से इंटरनेट से हटवा सकते हैं पूरा VIDEO, जानें ये खास तरीका

आए दिनों आज कल MMS के लीक होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि किसी का निजी वीडियो लीक हो जाता हैं। जिस वजह से कपल को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसका इस तरह का कोई वीडियो लीक होता है वह कई बार तो वह कोई गलत कदम उठा लेता है। कोई खुदकुशी कर लेता है तो कोई घर से ही निकलना बंद कर देता है, लेकिन अगर आपका भी कोई ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है तो आज ही हो जाएं सावधान।

MMS

इस तरह से करें अपने वीडियो को रिमूव

जी हां, अगर आपका कोई MMS वीडियो लीक हुआ है और आप भी अगर परेशान हैं तो आप अपने वीडियो को इंटरनेट पर से आसानी से हटवा सकते हैं। अगर आपको पता है कि आपका वीडियो इंटरनेट पर है तो आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है बल्कि आपको समय रहते कदम उठा लेना चाहिए। इंटरनेट पर से वीडियो रिमूव करने का सबसे ज्यादा आसान तरीका यह है कि आप StopNCll.org जैसे पोर्टल पर जाकर वीडियो रिमूव करने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं शिकायत

अगर किसी ने भी आपकी कोई आपत्तिजनक तस्वीर या वीडियो वायरल किया है तो आप StopNCll.org पर जाकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। आपको बता दें कि यह पोर्टल Stop Non Consensual Intimate Image Abuse नाम की इंटरनेशनल चैरिटी का हिस्सा है।

ले सकते हैं कानूनी मदद

इसके अलावा आप कानूनी मदद भी सकते हैं। किसी की तस्वीर और वीडियो लीक करना एक अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ IT ACT 2000 के सेक्शन 66E के तहत शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं। ऐसा करने वालों को तीन साल की जेल और 2 लाख रुपये जुर्माना की सजा होती है। इसके अलावा आप साइबर हेल्पनाइन नंबर 1930 पर भी कॉल कर सकते हैं। या फिर इसी की वेबसाइट Cybercrime.gov.in पर भी लिखित शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mms suhagrat viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X