कैसे आपके प्राइवेट वीडियो बन जाते हैं पब्लिक MMS, अगर आप भी करते हैं ये 5 गलतियां तो हो जाएं सावधान

MMS वीडियो लीक होने की खबरें इन दिनों आम सी मालूम पड़ती हैं। आए दिनों खबरें सुनने में आता हैं कि आज 19 मिनट का MMS वायरल हुआ तो कभी सुनने में आता है कि आज 12 मिनट का वीडियो ट्रेंडिंग में बना हुआ है। कई लोग अपने लीक होते प्राइवेट वीडियो से परेशान हो चुके हैं। कई लोग इसकी कंप्लेंट कर चुके हैं, लेकिन आखिर ये MMS वीडियो लीक कैसे होते हैं। चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

MMS

इन दिनों तो कई AI वीडियो भी रियल बनाकर MMS के नाम पर वायरल की जा रही हैं। वहीं कई वीडियो ऐसे भी हैं जो एक दम रियल हैं। कपल अपने वीडियो को इस तरह पब्लिक में देख बेहद शर्मिंदा होता है। इस तरह के वीडियो लीक करना किसी की पर्सनल लाइफ पर सीधा हमला है। बता दें कि ऐसी घटनाओं के लिए कई कानून भी बनाए गए हैं, लेकिन फिर भी वीडियो पब्लिक होने के बाद कपल को काफी मानसिक रूप से प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।

कैसे हो जाते हैं वीडियो लीक

1- अगर आपके फोन में कोई प्राइवेट वीडियो पड़ा हुआ है और वह फोन किसी के हाथ लग जाए या चोरी हो जाए तब भी इन वीडियो का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

2- आज कल कई ऐप्स ऐसे आ गए हैं कई टेक्नोलॉजी भी ऐसी आ गई हैं जो फोन को हैक कर लेती हैं। फोन के हैक होने की वजह से भी मुश्किल हो सकती है।

3- अगर आपका पार्टनर ही आपको धोखा दे रहा हो तब भी आपके वीडियो लीक हो सकते हैं। इसके अलावा भी कई कारण होते हैं जिसकी वजह से आपके प्राइवेट वीडियो लीक हो जाते हैं।

कैसे कर सकते हैं बचाव

1- कोशिश करें कि अगर आप अपने कमरे में फोन रख रहे हैं तो फोन को दूर रखें और कैमरा कवर कर दें। आज कल कैमरा कवर करने के लिए कई उपकरण भी आ गए हैं।

2- फोन में हमेशा एक स्ट्रांग पासवर्ड लगाकर रखें। जिससे अगर आपका फोन चोरी भी हो जाए तब भी आपका फोन कोई आसानी से ना खोल पाए।

3- फोन में ऐसी सेटिंग करें जिससे कोई भी आपका फोन हैक ना कर पाए।

4- कई ऐप्स भी ऐसे होते हैं जो कैमरा और गैलरी एक्सेस मांगते हैं तो आपको ध्यान रखना है कि आपको किसी भी ऐप को एक्सेस नहीं देना है।

5- गलती से भी किसी पर भी भरोसा करके अपना फोन किसी और को ना थमाएं।

6- कोशिश करें कि इस तरह के अपने प्राइवेट वीडियो अपने फोन में ना रखें।

7- वीडियो बनाने और वीडियो के डिलीट होने के बाद भी डेटा फोन में रहता है। इसलिए अलग आप कोई वीडियो डिलीट कर रहे हैं तो सही जानकारी लेकर अपने वीडियो को गैलरी और गूगल फोटोज-वीडियोज़ से भी रिमूव करें।

More from Filmibeat

Read more about: mms leak trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X