..................... mini virat kohli trending viral video choota cheeku told wo dekh mera duplicate baitha hai virat told rohit sharma - Hindi Filmibeat

"वो देख मेरा डुपलिकेट बैठा है" रोहित शर्मा से ये कहकर छोटे चीकू के पास आए विराट कोहली, बच्चे ने बताया पूरा सीन

Virat Kohli Baby Video: विराट कोहली जैसे दिखने वाले एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली अपने बचपन जैसे हूबहू दिखने वाले बच्चे से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं जो कि फैंस को दिलो को काफी पसंद आ रहा है। अब इस बच्चे का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो विराट कोहली के साथ पूरी मुलाकात के बारे में बताते दिखाई दे रहे हैं।

Virat Kohli Baby Video

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चे ने बताया, " जैसे ही मैंने सीधा एक बार विराट कोहली का नाम लिया तो उन्होंने मेरी तरफ देखा और हाय करके बोला कि मैं छोड़ी देर में आता हूं। फिर विराट कोहली ने वहां बैठे रोहित शर्मा को बोला कि देख मेरा डुपलिकेट बैठा है। छोटा चीकू बोल रहा था।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विराट कोहली का निक नेम चीकू है जो कि उनके फैंस के बीच काफी मशहूर भी है। इसके साथ ही विराट कोहली ने इस बच्चे को छोटा चीकू कहकर बुलाया जो कि अपने आप में इस बच्चे के लिए काफी खास है और लाइफटाइम मैमोरी है।

सोशल मीडिया पर इस बच्चे के वीडियो पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'मिनी विराट' के नाम से मशहूर हो गया यह बच्चा उन बॉल बॉयज में से एक था, जो टीम इंडिया की प्रैक्टिस के दौरान वहां मौजूद थे। सारे बच्चे प्रैक्टिस के दौरान एकतरफ खड़े हुए थे। इसी दौरान अपने बचपन के हमशक्ल बच्चे को देखकर विराट कोहली हैरान रह गए। उन्होंने उस बच्चे को ऑटोग्राफ दिया और उसके साथ फोटो भी क्लिक कराए। दोनों के वीडियो भी रिकॉर्ड हुए। यह सब सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ है।

Read more about: virat kohli bollywood viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X