राष्ट्रपति को भी नहीं छोड़ा! पहले किस करने की कोशिश की, फिर प्राइवेट पार्ट पर रखा हाथ, देखें वीडियो

Mexico President Claudia Sheinbaum harassment viral video: देश के राष्ट्रपति चाहे महिला हो या पुरुष सबसे सुरक्षित अधिकारी माने जाते हैं और अगर उनकी ही अस्मत पर आंच आने लगे तो उस देश की सुरक्षा कैसी होगी इस बात का अंदाजा तो आप घर बैठे लगा सकते हैं। मेक्सिको की राष्ट्रपति हाल ही में एक मेक्सिको सिटी पहुंची और लोगों का हालचाल लेने की कोशिश की लेकिन इस दौरान उनके साथ ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया।
राष्ट्रपति को किस करने की कोशिश की
मेक्सिको से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम के साथ एक शख्स ने दिन दहाड़े छेड़छाड़ करने की कोशिश की। यही नहीं, उस शख्स ने राष्ट्रपति के प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखने की भी कोशिश की।
प्राइवेट पार्ट को छुआ
यह घटना तब हुई जब शीनबाम मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक इलाके में जनता से मिल रही थीं और उनसे बातचीत कर रही थीं। तभी एक व्यक्ति, जो नशे में लग रहा था, पीछे से उनके पास आया। उसने पहले उनके कंधे पर हाथ रखा, फिर उनकी गर्दन पर किस करने की कोशिश की और उनके प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश भी की।
राष्ट्रपति ने खिंचवाई फोटो
जैसे ही राष्ट्रपति ने पलटकर देखा, सुरक्षा कर्मियों ने फौरन उस व्यक्ति को वहां से हटा दिया। इस दौरान राष्ट्रपति ने बड़ी शांति से कहा- 'चिंता मत करो।' उन्होंने उस व्यक्ति के साथ फोटो खिंचवाने की भी परमिशन दी और उसकी पीठ थपथपाई।
और भी महिलाओं के साथ की छेड़छाड़
लेकिन बाद में जब शीनबाम को पता चला कि वही व्यक्ति दूसरी महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ कर रहा था, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि अगर देश की राष्ट्रपति के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम महिलाओं के साथ क्या होता होगा।
अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीनबाम ने कहा- 'अगर मैं शिकायत नहीं करती, तो बाकी महिलाओं को कौन न्याय देगा? अगर कोई राष्ट्रपति के साथ ऐसा करने की हिम्मत कर सकता है, तो आम महिलाओं को कौन बचाएगा?'
उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति पूरी तरह नशे में था और शायद ड्रग्स के असर में भी था। शीनबाम ने यह भी कहा कि उन्हें असलियत का एहसास तब हुआ जब उन्होंने वीडियो देखा।
लोगों ने उठाए सवाल
इस घटना के बाद राष्ट्रपति की सुरक्षा टीम की लापरवाही पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि सुरक्षा कर्मियों को शुरुआत में ही अलर्ट रहना चाहिए था। संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन (UN Women) के आंकड़ों के मुताबिक, मेक्सिको की 70 फीसदी महिलाएं, जिनकी उम्र 15 साल या उससे ज्यादा है, अपने जीवन में कम से कम एक बार यौन उत्पीड़न या छेड़छाड़ का सामना करती हैं। इस घटना ने न सिर्फ मेक्सिको में, बल्कि पूरी दुनिया में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











