इंफ्लुएंसर लाइव सेशन में फैंस को कहने वाली थी 'हाय', गिफ्ट देने के बहाने शख्स आया और तीन बार दाग दी गोलियां

Viral Video

Social Media Influencer Live Session Case: इन दिनों सोशल मीडिया में रील्स का काफी ट्रेंड है। इन्हीं रील्स की वजह से कई सेलेब्स को पब्लिसिटी मिली है। लोगों के साथ कनेक्ट होने के लिए यही रील बनाने वाले इंफ्लुएंसर अक्सर लाइव स्ट्रीमिंग भी करते हैं लेकिन हाल ही में एक लाइव सेशन में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखने के बाद लोगों की सांसे रुक गईं।

लाइव सेशन के दौरान मारी गोलियां

मैक्सिकन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की टिकटॉक पर लाइवस्ट्रीमिंग के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। 23 साल की वेलेरिया मार्केज के टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर लगभग 200,000 फॉलोअर्स थे। अपने हालिया लाइव सेशन के दौरान, उन्हें लगातार तीन गोलियां मारी गईं। इस घटना ने इंफ्लुएंसर के फैंस को हैरान करके रख दिया है।

लाइव सेशन शुरू होते ही उतारा मौत के घाट

यह घातक घटना तब हुई जब मार्केज अपने ब्यूटी सैलून, ब्लॉसम द ब्यूटी लाउंज से खुद का वीडियो बना रही थीं। अपने सुनहरे बालों में, गुलाबी रंग की ब्रालेट पहने हुए, वह अपना कैमरा एडजस्ट करती हुई दिखाई देती हैं। इससे पहले कि वह अपने दर्शकों से बात कर पाती या उन्हें "हाय" कह पाती, उन पर तीन गोलियां दाग दी गईं, जिससे लाइवस्ट्रीम देखने वाले लोग सहम जाते है।

टेबल पर बहने लगा खून

कैमरे में कैद हुए इस खौफनाक पल में वह आराम से पोज देती हुई और कुछ देर के लिए दूसरी तरफ देखती हुई दिखाई देती है, इससे पहले कि वो कुछ भांप पातीं, उन्हें अचानक गोली मार दी गई, एक बार नहीं बल्कि तीन बार। जैसे ही उन्हें गोली लगती है वो गिर जाती हैं और उनके सामने कांच की टेबल पर खून बहने लगता है।

गिफ्ट देने वाले ने मारी गोली

रिपोर्ट्स बताती हैं कि उसे सीने और सिर में गोली लगी थी और उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। न्यूयॉर्क पोस्ट ने इसकी पुष्टि की, जिन्होंने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्हें गिफ्ट देने के बहाने एक मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारी ने उन्हें मार डाला। मामले की जांच फिलहाल जारी है और पुलिस बंदूकधारी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैली खबर

मार्केज की मौत की खबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गई। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने पोस्ट किया, 'मैक्सिकन इंफ्लुएंसर वेलेरिया मार्केज को लाइव सेशन में 3 बार गोली मार दी गई। एक डिलीवरी मैन आया, उनका नाम पूछा और उन्हें मार डाला। वह सिर्फ 23 साल की थी।'

More from Filmibeat

Read more about: social media
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X