..................... Metro Viral Video: a woman kicked the girl and she fell out of the train - Hindi Filmibeat

मेट्रो का दरवाजा खुलते ही महिला ने मारी लात, ट्रेन से बाहर गिरी लड़की

Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो हैरान करने वाले होते हैं। इस वक्त दो महिलाओं का एक वीडियो सामने आ रहा है जो कि मेट्रो में नजर आ रही हैं। आप देख सकते हैं कि एक महिला ने दरवाजे पर खड़ी एक महिला को लात मारी तो वो मेट्रो से बाहर जाकर गिरी।

Metro Viral Video

देखने में ये मजाक जरूर लगा रहा है लेकिन इससे शरीर को नुकसान भी हो सकता था। चंद व्यूज के चक्कर में लोग इस तरह का रिस्क लेते हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं और कमेंट्स करते हुए महिलाओं को खरी खोटी सुना रहे हैं।

कैसा है वीडियो?

वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला साड़ी पहनकर ट्रेन के बीच में खड़ी है तो वहीं दूसरी महिला मेट्रो के दरवाजे पर है। जैसे ही दरवाजे खुलते हैं तो साड़ी वाली महिला लटककर सामने वाली महिला को लात मारती है। इसके बाद दूसरी महिला मेट्रो से बाहर गिर जाती है। इस दौरान कोई उनका वीडियो भी बना रहा था।

वीडियो को देखकर साफ समझ में आ रहा है कि इस वीडियो में जानबूझकर बनाया गया है। क्योंकि जो महिला बाहर गिरती है वो हंसती हुई आती है और हंसी मजाक में पीटना शुरु कर देती है। हालांकि इस वीडियो को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया और ट्रोल कर रहे हैं।

क्या बोले लोग?

लोगों ने इस वीडियो में कई तरह के कमेंट्स की बौछार कर दी है। एक यूजर ने लिखा, ''ऐसे दोस्त हैं तो दुश्मन की जरूरत ही क्या है।'' एक ने लिखा, ''भले ही यह पहले से तय स्क्रिप्ट के अनुसार हो, लेकिन ये उनकी सिविक सेंस के बारे में बताता है।'' एक ने लिखा, ''अगर वो हंसते हुए वापस आ रही है तो ये पक्का स्क्रिप्टेड था।'' एक ने लिखा, ''घर का कलेश मेट्रो में।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X