नंगा करके बेरहमी से मारता था, एक्स गर्लफ्रेंड संग जाता था होटल, शादी के 6 महीने में फंदे से झूली मधु का पूरा

Merchant Navy Officer Wife Madhu Death: लखनऊ में मृतका मधु सिंह के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया हत्या का मामला है। उनका कहना है कि शादी के सिर्फ 10 दिन बाद ही मधु के पति ने उस पर अत्याचार करना शुरू कर दिया था।
मधु आत्महत्या मामले में परिवार का क्या कहना है?
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में 25 वर्षीय मधु सिंह की संदिग्ध हालातों में मौत ने सनसनी फैला दी है। मधु की शादी 25 फरवरी 2025 को मर्चेंट नेवी के सेकंड ऑफिसर अनुराग सिंह से हुई थी। रविवार (3 अगस्त 2025) की रात उनके फ्लैट से मधु का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है, जबकि मधु के परिजनों का आरोप है कि अनुराग ने हत्या की है और शादी के बाद से ही उसने मधु को गंभीर रूप से प्रताड़ित किया।
मधु के पिता का आरोप
मृतका मधु सिंह के पिता फतेह बहादुर सिंह का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई और उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है। उनका आरोप है कि शादी के सिर्फ 15 दिन बाद ही अनुराग ने मधु पर हिंसा करना शुरू कर दिया था।
पति की बेरहमी
पिता फतेह बहादुर सिंह और बहन प्रिया के अनुसार, अनुराग मधु को बेरहमी से पीटता था। मधु ने घटना वाली रात 8 बजे अपनी बहन प्रिया को फोन कर बताया था कि उसका पति छोटी-छोटी बातों पर भी उसे मारता है यहां तक कि प्लेट सही से न रखने पर भी हिंसा करता था।
नंगा करके मारता था
बहन प्रिया ने बताया कि 10 मार्च 2025 को मधु ने रोते हुए कहा था "आ जाओ, वरना ये मुझे मार डालेगा।" उसने यह भी बताया था कि अनुराग उसे कपड़े उतारकर पीटता और अपमानित करता था।
एक्स गर्लफ्रेंड और अय्याशी
परिवार का आरोप है कि अनुराग के कई महिलाओं से संबंध थे। वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को होटल ले जाता था। वह मधु को शराब पीने के लिए मजबूर करता और मना करने पर मारपीट करता। इतना ही नहीं, वह मधु को किसी से बात करने तक नहीं देता था और फोन पर बात करने पर अश्लील टिप्पणी करता था।
प्रेग्नेंसी में भी अत्याचार
पिता का कहना है कि शादी के बाद अनुराग ने 15 लाख रुपये दहेज की मांग की। मांग पूरी न होने पर वह मधु को लगातार प्रताड़ित करता रहा। यहां तक कि गर्भावस्था में भी उसने मधु को मारा और जबरन गर्भपात करवाया।
लेट सूचना पर शक
परिवार का आरोप है कि घटना की जानकारी अनुराग ने रात 12 बजे दी, लेकिन मधु के परिवार को पांच घंटे बाद बताया गया। अनुराग ने गार्ड को कहा था कि मधु ने आत्महत्या कर ली है।
घटना वाली रात
रविवार रात मधु और अनुराग कार से बाहर गए थे। रास्ते में शराब पिए हुए अनुराग ने गाड़ी चलाती मधु पर शक जताते हुए कहा "लड़कों को देखकर गाड़ी घुमा दी?" और कार में ही मारपीट की। रात 8 बजे मधु ने प्रिया को फोन कर मारपीट की बात बताई, इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। अनुराग ने दोपहर 4 बजे मधु के पिता को फोन कर कहा कि मधु ने आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि उसने मधु को अस्पताल न ले जाकर लापरवाही की।
अनुराग की अचानक वापसी
परिवार का कहना है कि 30 अप्रैल 2025 को अनुराग ने कहा था कि वह छह महीने के लिए मर्चेंट नेवी की ड्यूटी पर जा रहा है, लेकिन वह अचानक 22 जुलाई को लौट आया। इसके 10 दिन बाद ही मधु की मौत हो गई, जिसे परिजन साजिश मान रहे हैं।
पुलिस जांच डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन परिवार के गंभीर आरोपों को देखते हुए हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


Click it and Unblock the Notifications





















