..................... Melania Trump denies any connection to Epstein, angering critics - Hindi Filmibeat

'एपस्टीन से कभी नहीं मिली..' मेलानिया ट्रंप ने जेफरी के साथ किसी भी तरह के संबंध से किया इंकार, भड़के लोग

Melania Trump Epstein Files: एपस्टीन फाइल्स विवाद जब से शुरु हुई है तब से कई लोगों के नाम इसमें सामने आ चुके हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं बल्कि उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को लेकर चर्चा हो रही है।

Melania Trump

बता दें कि मेलानिया का नाम भी इस फाइल में आ रहा है और कहा जा रहा था कि वो जेफरी एपस्टीन से मिली थीं। लेकिन अब इसपर मेलानिया ट्रम्प ने चुप्पी तोड़ जी है और एपस्टीन के साथ किसी भी तरह के संबंधों से इनकार किया है।

उनका कहना है कि जो भी आरोप उनपर लगाए जा रहे हैं वो पूरी तरह से गलत हैं और सच्चाई से इसका कोई लेना देना नहीं है। मेलानिया की मानें तो उनकी छवि को खराब करने के लिए ये किया गया है।

क्या बोलीं मेलानिया ट्रंप?

मेलानिया इस दौरान लोगों को संबोधित कर रही थीं। उन्होने जेफरी एपस्टीन के साथ संबंध होने को लेकर कहा, "मैं एपस्टीन की कभी दोस्त नहीं रही। न्यूयॉर्क शहर और पाम बीच में सामाजिक दायरों में समानता होना आम बात है, इसलिए डोनाल्ड और मुझे कभी-कभी एपस्टीन के साथ पार्टियों में आमंत्रित किया जाता था। मेरा एपस्टीन या उसके किसी साथी से कभी कोई संबंध नहीं था।'' इसके अलावा भी मेलानिया ने काफी कुछ कहा है। फर्स्ट लेडी के इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने चर्चा शुरु कर दी है। कुछ लोग उनके समर्थन में हैं तो कुछ का कहना है कि वो झूठ बोल रही है। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो कोई नहीं जानता।

क्या बोले लोग

वायरल हो रहे वीडियो में लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''उसके साथ उसकी अंतरंग तस्वीरों के बारे में क्या?'' एक ने लिखा, ''लेकिन वो स्क्रिप्ट क्यों पढ़ रही है?'' एक ने लिखा, ''रंगे हाथों पकड़ना।'' एक ने लिखा, ''यह आपकी लिखित प्रति पर लिखा है।'' एक ने लिखा, ''एपस्टीन से संबंध रखने वाले हर व्यक्ति ने सार्वजनिक रूप से इससे इनकार किया है; यह कोई नई बात नहीं है।''

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X