पत्नी को धोखा दे प्रेमिका संग इश्क लड़ा रहा था पति, बीवी ने रंगे हाथों पकड़ा, घर में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Meerut Extra marital affair Video

पति पत्नी का प्यार और दोनों के लड़ाई झगड़े के वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिनों वायरल होते रहते हैं। पति पत्नी का रिश्ता ही खट्टा मीठा होता है। विश्वास के ऊपर टिका यह रिश्ता लोग मरते दम तक निभाते हैं, लेकिन जीवन के इस सफर के बीच में ही यह विश्वास की डोर डगमगा जाए तो ? दरअसल मेरठ के एक फ्लैट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि घर में पत्नी के होने के बाद भी शख्स एक्ट्रा मैरिटल अफेयर रखता है। वहीं जब पत्नी पति को रंगे हाथों पकड़ती है तब घर में हाईवोल्टेज ड्रामा होता है।

पति को रंगे हाथों पकड़ा

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने परिवार के साथ पति की प्रेमिका के घर पहुंचती है और जब दरवाजा खुलता है कि महिला के होश उड़ जाते हैं। महिला का दिल टूट जाता है। महिला गुस्से में पति को मारती नजर आती है। धोखे का दर्द महिला सहन नहीं कर पाती है और पति की प्रेमिका को भी उल्टा सीधा बोलने लगती है। वहीं महिला का पति अपनी पत्नी को रोकने की कोशिश करता है और कहता है कि शांत हो जाओ तमाशा मत बनाओ।


2016 में हुई थी लव मैरिज

पत्नी सायमा ने बताया कि उनकी शादी साल 2016 में हुई थी दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे और दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। पत्नी ने कहा कि उसके पति लगभग तीन सालों से किसी और के साथ रिश्ते में है। इतना ही नहीं सायमा ने यह भी कहा कि पति की प्रेमिका ने उनके साथ मारपीट भी की है। बता दें कि सायमा ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने कहा कि इस वीडियो को संज्ञान में लिया गया है पहले जांच होगी और फिर उचित कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो देख गुस्साए लोग

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- ऐसे आदमियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बीवी होते हुए ऐसा काम कर रहे है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-ईमानदारी नाम की कोई चीज नहीं बची है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- लोगों के पास इतना समय है कि वह एक्ट्रा मैरिटल अफेयर चला सकें ?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X