Muskaan Rajput Video- पति के टुकड़े करने से पहले मुस्कान-सौरभ ने की थी पार्टी, बेटी को भी खूब नचाया

Muskaan Rajput

Muskaan Rajput Video: इस समय पूरे इंटरनेट पर मेरठ (Meeruth Murder Case) का सौरभ राजपूत हत्याकांड (Sourav Rajput Murder) काफी ज्यादा छाया हुआ है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें हत्या से पहले कातिल मुस्कान अपने पति सौरभ और बेटी पीहू के साथ में एक रेस्टोरेंट में जमकर डांस करती हुई नजर आ रही है।

मर्डर से पहले मुस्कान सौरभ का वीडियो

अब लगातार सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग भी अलग-अलग तरीके के इस पर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों का तो कहना है की हत्या की पूरी प्लानिंग मुस्कान ने पहले ही कर ली थी और यह एक्टिंग में तो माहिर निकली। वीडियो में मुस्कान ऐसे नाचती हुई नजर आ रही है जैसे वह सौरभ से कितना प्यार करती है।

सौरभ राजपूत का मर्डर

अगर पूरे मामले की बात करें तो आपको बता दें कि 4 मार्च को सौरभ राजपूत की हत्या हो गई थी। सौरभ की पत्नी मुस्कान ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसको बेहोश कर दिया था और बाद में प्रेमी साहिल शुक्ला को बुला लिया था। दोनों ने मिलकर चाकू से उसके सीने को क्या दिया था और लाश को बाथरूम में ले जाकर सिर को धड़ से भी अलग कर दिया था।

मर्डर के बाद मनाली वेकेशन

मुस्कान ने अपने पति को इतनी बेरहमी से मार डाला कि उसकी दोनों हथेलियां को भी काट दिया था। दूसरे दिन उसने ₹1100 में एक ड्रम, एक बोरी सीमेंट और मौरंग भी खरीद लिया था। इसमें सब को ड्रम में डाला और उसको सीमेंट से जमा दिया। बाद में वह अपने प्रेमी के साथ में मनाली घूमने के लिए चली गई थी और किसी को इस बात का कोई अंदाजा ही नहीं था कि सौरभ की हत्या हो गई है।

6 घंटे में बाहर निकला शव

लेकिन बाद में जब घर की शिफ्टिंग हो रही थी तो ड्रम को हटाने के लिए मजदूरों को बुलाया गया। अचानक से ढक्कन हटाया तो अंदर से इंसान की लाश की बदबू आने लगी। तब पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पुलिस ने ड्रम को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम किया। 6 घंटे के बाद ड्रम को काटकर सौरभ का शव बाहर निकाला गया।

More from Filmibeat

Read more about: muskaan rajput bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X