इतने महीने की प्रेग्नेंट निकलीं मुस्कान रस्तोगी, अट्रासाउंड में खुली सच्चाई, दूसरे बैरक में किया गया शिफ्ट

Meerut Saurabh Murder Case: मेरठ का दिल दहला देने वाला सौरभ हत्याकांड सुनकर हर एक के रोंगटे खड़े हो गए थे। मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में काट के सील कर दिया और उसके बाद मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ शिमला घूमने निकल गईं, लेकिन उनका यह राज ज्यादा दिन दबा नहीं रहा। जैसे ही वह घूमकर आईं उनकी सच्चाई सभी के सामने आ गई। पुलिस ने तुरंत ही मुस्कान और उनके प्रेमी साहिल शुक्ला तो गिरफ्तार कर लिया।
इतने महीने की प्रेग्नेंट निकलीं मुस्कान
वहीं कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि मुस्कान रस्तोगी मां बनने वाली हैं। दरअसल मुस्कान की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद महिला डॉक्टर को बुलाया गया। वैसे को 15 तारीख को सभी की जांच होती है, लेकिन मुस्कान की तबीयत की वजह से डॉक्टर को जिला अस्पताल से बुलाना पड़ा था। मुस्कान के टेस्ट करने पर डॉक्टर ने बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। लेकिन उस समय यह नहीं पता चल पाया था कि मुस्कान कितने महीने की प्रेग्नेंट हैं। ऐसे केस के बीच में मुस्कान की प्रेग्नेंसी की खबर ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए।
मेरठ: प्रेग्नेंट होने पर मुस्कान को जेल की दूसरी बैरक में शिफ्ट किया गया। अल्ट्रासाउंड में 1 महीने की प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई। जेल मैनुअल के तहत उसे दूसरी बैरक में महिला बंदी संगीता के साथ रखा गया। #Meerut #PregnantInJail #MuskanRastogi
— Report1Bharat (@Report1Bharat) April 13, 2025
pic.twitter.com/8QRlUNItUt
मुस्कान को दूसरे बैरक में किया गया शिफ्ट
बता दें कि शुक्रवार को डॉक्टर ने महिला बंदी गायनिक वार्ड में मुस्कान का अट्रासाउंड किया था। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि वह चार से छह महीने तक की गर्भवती हैं। मुस्कान की प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट देर शाम जेल पहुंच गई और शनिवार को उन्हें इस बैरक में शिफ्ट किया गया जिसमें सिर्फ गर्भवति महिलाएं रहती हैं। बताया जाता है कि इस जेल में अलग से स्टाफ की तैनाती होती है। गर्भवती महिलाओं को अलग से खाना और आहार युक्त खाना दिया जाता है। जिससे मां के पेट में पल रहा बच्चा स्वस्थ रहे।


Click it and Unblock the Notifications











