पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान रस्तोगी अजीब ख्वाहिश, मेरा बच्चा श्रीकृष्ण जैसा हो

Muskan Rastogi

Muskan Rastogi Neela Drum Case: अपने पति को मारकर नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान रस्तोगी इन दिनों जेल की प्रेग्नेंट महिलाओं वाली बैरक में बंद है। मुस्कान पर अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। इस समय वह करीब 6.5 महीने की प्रेग्नेंट है और जेल में ही अपनी सजा काट रही है।

हाल ही में मुस्कान ने ऐसा बयान दिया जिसने सभी को चौंका दिया। उसने कहा कि जैसे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था, वैसे ही उसका बच्चा भी इस दुनिया में जन्म लेगा।

पति की हत्या से जेल तक का सफर

मुस्कान और साहिल पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या की और उसके शरीर को काटकर एक नीले ड्रम में छिपा दिया था। इस खौफनाक वारदात ने पूरे देश को हिला दिया था। पुलिस जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और अब दोनों जेल में हैं।

मुस्कान की इच्छा- "कोख में पल रहा बच्चा कृष्ण जैसा हो"

जेल की महिला बंदियों से बातचीत में मुस्कान ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा- "भगवान श्रीकृष्ण भी जेल में पैदा हुए थे और मैं भी जेल की सजा काट रही हूं। ऐसे में मैं चाहती हूं कि मेरा बच्चा भी कृष्ण जैसा हो।"

जन्माष्टमी के मौके पर मुस्कान ने व्रत रखा था और वह धार्मिक गतिविधियों में भी एक्टिव रही। बताया गया कि 27 अगस्त को उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया था, जिसमें उसकी प्रेग्नेंसी 26 हफ्ते की पाई गई।

जेल मैनुअल और बच्चे का भविष्य

जेल नियमों के अनुसार, किसी भी महिला कैदी का बच्चा 6 साल तक जेल परिसर में अपनी मां के साथ रह सकता है। इसके बाद बच्चे को परिवार को सौंपना पड़ता है या फिर सरकार की देखरेख में भेजा जाता है।

जेल प्रशासन ने मुस्कान की तबीयत और गर्भावस्था पर खास ध्यान देने की बात कही है। उसे नियमित रूप से मेडिकल जांच और जरूरी देखभाल दी जा रही है।

साहिल की मौजूदगी बनी सहारा

सूत्रों के मुताबिक, जेल में साहिल शुक्ला भी बंद है और उसकी मौजूदगी मुस्कान के आत्मविश्वास को बढ़ा रही है। दोनों अक्सर बातचीत करते हैं और हल्की-फुल्की हंसी-मजाक से माहौल बदल देते हैं। यहां तक कि जेल स्टाफ भी मानता है कि मुस्कान और साहिल एक-दूसरे की ताकत बने हुए हैं।

मृतक परिवार का बयान

मृतक सौरभ के भाई राहुल राजपूत ने मीडिया से कहा- 'अगर यह बच्चा सौरभ का है, तो हम उसे अपनाएंगे और उसकी परवरिश करेंगे। लेकिन अगर यह बच्चा सौरभ का नहीं है, तो हमसे उसका कोई संबंध नहीं होगा।' परिवार ने पुलिस से डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है, ताकि सच सामने आ सके। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर चर्चा

मुस्कान का यह बयान और उसकी इच्छा कि उसका बच्चा श्रीकृष्ण जैसा हो, सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। कुछ लोग इसे धार्मिक आस्था से जोड़ रहे हैं, तो कई लोग इसे जेल की जिंदगी से निकली भावनात्मक सोच बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग यह भी कह रहे हैं कि ऐसे अपराध के बाद मुस्कान को इस तरह की बातें कहने का कोई हक नहीं है।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X