..................... meerut murder case, muskan rastogi pregnant, after husband saurabh rajput murder - Hindi Filmibeat

पति की हत्या के केस में मेरठ जेल में बंद मुस्कान बनने वाली हैं मां , प्रेग्नेंसी ने खड़े किए नए सवाल

muskan rastogi

Muskan Rastogi Pregnant: मेरठ सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी जेल में बंद हैं। 5 अप्रैल को मुस्कान की तबियत खराब होने लगी जिस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे थे उस हिसाब से जेल में स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ को चेकअप के लिए बुलाया गया था। प्यारे लाल जिला अस्पताल से डॉक्टर कोमल आईं उन्होंने मुस्कान का टेस्ट किया। कुछ देर बाद जब टेस्ट की रिपोर्ट आई तब सभी हैरान रह गए क्योंकि मुस्कान प्रेग्नेंट निकलीं।

मुस्कान की प्रेग्नेंसी ने खड़े किए सवाल
अब मुस्कान की प्रेग्नेंसी की खबर ने पुलिस की जांच को और भी पेचीदा कर दिया है। मुस्कान की प्रेग्नेंसी कई सवाल खड़े कर रही है। क्योंकि मुस्कान का पति सौरभ लगभग दो साल बाद लंदन से लौटा था इस बीच मुस्कान और उनके बॉयफ्रेंड के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थीं।

मुस्कान की तबियत बिगड़ने पर बुलाई गईं डॉक्टर
बता दें कि वैसे तो हर महीने की 15 तारीख को डॉक्टर को रुटीन विजिट के लिए बुलाया जाता है, लेकिन मुस्कान को उल्टियां हो रही थीं जिस वजह से डॉक्टर को बुलाया गया था। डॉक्टर ने बताया था कि मुस्कान पेट से हैं, लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि मुस्कान कितने महीने की प्रेग्नेंट है।

मुस्कान के माता पिता ने दर्ज करवाया बयान
ऐसे में पुलिस के सामने एक सवाल और खड़ा हो गया है कि क्या मुस्कान पहले से प्रेग्नेंट थीं ? क्या इस बारे में पहले से पता होने पर दोनों ने सौरभ को मारने का प्लान बनाया था या मुस्कान को प्रेग्नेंसी का अभी पता चला है। बता दें कि मुस्कान मेरठ के जिला जेल में लगभग 19 मार्च से बंद हैं। मुस्कान के माता पिता ने पुलिस स्टेशन आकर अपना बयान भी दर्ज करवा दिया है। इस मामले को लेकर लगभग सभी बयान दर्ज कर लिए गए हैं। वहीं पुलिस जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी। वहीं मुस्कान की बेटी के बारे में बात करें तो मुस्कान की बेटी पीहू अपनी नानी के पास रह रही है।

क्या है पूरा मामला
इंदिरानगर के रहने वाले सौरभ पत्नी और बेटी से मिलने आए थे। दोनों ने मिलकर बेटी का जन्मदिन मनाया था। इसके बाद मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ को बेहोश कर दिया इसके बाद उनके शव के टुकड़े करके नीले ड्रम में भर दिए और सिमेंट से ड्रम को सील कर दिया। इसके बाद मुस्कान अपने प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई। 11 मार्च तो मुस्कान ने साहिल का जन्मदिन मनाली में मनाया। 17 मार्च को दोनों लौट कर आए थे और 18 मार्च को हत्या का खुलासा हो गया था।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X