..................... meerut murder case: Muskaan wants to stay with Sahil in jail, ai generated video goes viral - Hindi Filmibeat

'मैं साहिल के बिना नहीं रह सकती, हम दोनों को एक साथ जेल में रखा जाए'- वीडियो की सच्चाई उड़ा देगी होश!

muskan Rastogi sahil Shukla Saurabh Chauhan

Muskan Sahil AI Video Viral from Jail- मेरठ का सौरभ चौहान हत्याकांड जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग ये केस आपको हैरान करने के लिए काफी है।

एक बेवफा पत्नी मुस्कान जिसने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति को काट डाला था। हालांकि अब दोनों जेल में हैं लेकिन दोनों की आशिकी का भूत अभी भी नहीं उतरा है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें साहिल को मुस्कान रस्तोगी को लेकर काफी कुछ कहते हुए सुना जा सकता है।

बैरक नंबर 18 से वायरल इस वीडियो में साहिल का कहना है कि उसको मुस्कान के साथ एक बैरक में रखा जाए क्योंकि वो उसके बिना नहीं रह सकता है। यही नहीं, मुस्कान भी चाहती है उसको साहिल के साथ ही रखा जाए। वीडियो के सामने आते ही लोग भड़क गए हैं।

वीडियो में क्या बोला साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी?

जेल से वायरल इस वीडियो में मुस्कान ने साफ तौर पर कहा है, ''सौरभ को मैने और साहिल ने मिलकर मारा है और मुझे साहिल के साथ ही रहना है।'' साहिल ने कहा, ''मुझे उससे मिलना और मुस्कान के साथ मुझे जेल में रखा जाए।

Take a Poll

मुझे मुस्कान से मिलने दिया जाए मैं मुस्कान के बिना नहीं रह पाऊंगा। मेरा केस लड़ने वाली कोई नहीं है, मुझे सरकारी वकील दिया जाए।'' मुस्कान ने कहा, ''मुझे जेल में बेचैनी होती रहती है, साहिल से मिलने दिए जाए मैं साहिल के बगैर नहीं रह सकती।'' ये वीडियो सामने आकर आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर बवाल मचा हुआ है।

क्या है वीडियो की सच्चाई?

वायरल हो रहा ये वीडियो आपको हैरान करने के लिए काफी है लेकिन आपको बता दें कि ये सच्चा वीडियो नहीं है। दरअसल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और किसी ने एआई की मदद से उनसे ऐसा बुलवाया है।

सभी जानते हैं कि जेल से किसी तरह का वीडियो नहीं सामने आ सकता है। साहिल और मुस्कान अलग अलग जेल में हैं और लोग उनको कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। कोर्ट के बाहर भी वकीलों ने साहिल शुक्ला का पिटाई की थी। इस वीडियो पर आप किसी तरह का भरोसा ना करें और फैलाने से बचें।

क्या बोले लोग

इस वीडियो के सामने आने के लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''एआई का जमाना है भाई।'' एक ने लिखा, ''मैं इनकी वकील हूं।'' एक ने लिखा, ''एआई एडिटिंग है।'' एक का कहना है, ''तुम दोनों को फांसी हो और नरक में रखा जाए।'' एक ने लिखा, ''हेटर्स कहेंगे कि एआई है।''

एक ने लिखा, ''कुतिया को शर्म आनी चाहिए।'' एक ने लिखा, ''तू हत्यारन है।'' एक का कहना है, ''एआई किसी से भी कुछ भी बुलवा सकता है।'' एक ने लिखा, ''एआई बहुत खतरनाक है और इंटरनेट पर देखी गई किसी भी चीज़ पर कभी विश्वास न करें।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या था पूरा मामला

मुस्कान और सौरभ ने कुछ साल पहले लव मैरिज की थी और इस दौरान घरवाले राजी नहीं थे। सौरभ ने मुस्कान के लिए अपना परिवार तक छोड़ दिया था। मर्चेंट नेवी में काम करने की वजह से कई महीनों तक सौरभ बाहर रहता था और इस बीच मुस्कान का अफेयर साहिल से हो गया था।

9 महीने बाद जब साहिल लौटकर आया तो मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ को मार दिया और शरीर के 15 टुकड़े करके एक ड्रम में बंद कर दिया। अब दोनों जेल में हैं और लोग फांसी की मांग कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि अदालत इसको लेकर क्या फैसला करती है।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X