'मायावती मम्मी कहां चली गई हो..' पुनीत सुपरस्टार के वीडियो से बवाल, केस दर्ज हुआ तो मांगी माफी

Puneet Superstar

Puneet Superstar Mayawati- पुनीत सुपरस्टार अपनी हरकतों और बयानों को लेकर अक्सर विवादों में आते हैं और कई बार तो कानूनी पचड़ों में भी फंसते हैं। इस वक्त वो फिर से यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर खबरों में हैं।

दरअसल उन्होने मायावती को खुद की मां बोल दिया था जिसके बाद से बवाल मचा हुआ था। हालांकि पुनीत ने अब माफी मांग ली है।

क्या था पूरा मामला?

दरअसल पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो बनाया था और इसमें उन्होने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती को मम्मी कह डाला था। इसके अलावा उन्होने अखिलेश यादव को पापा कहते हुए आईफोन दिलाने की मांग की थी। मायावती को मम्मी कहने के बाद बसपा के समर्थक काफी नाराज हुए थे।

गाजियाबाद के बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोहित ने पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ केस दर्ज करवाया और कड़ी कार्यवाही की मांग की। इसके बाद पुनीत सुपरस्टार सामने आए और अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली। पुनीत ने कहा था, ''मायावती मम्मी, मेरे को आप बहुत याद आती हो। मैं भी आपको बहुत याद करता हूं। मम्मी आप कहां चली गई हो।''

माफी मांगी

पुनीत का वीडियो वायरल हो रहा है और उनका कहना है कि, ''मैने कल रात को एक वीडियो बनाया था पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी के ऊपर। तो मेरे दोस्तों में मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। फिर भी अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं, भविष्य में ऐसी गलती दोबारा कभी नहीं होगी।'' बता दें कि पुनीत का ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है। पुनीत अक्सर इस तरह से वीडियो बनाकर लोगों का मनोरंजन करते हैं। फिलहाल आप देखिए माफी वाला वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: puneet superstar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X