..................... Mathura's fake IIT baba, who used to sexually exploit girls by feeding them drugs, arrested - Hindi Filmibeat

एक और अशोक खरात? गीता ज्ञान के बहाने कॉलेज की लड़कियों को बुलाता था ढोंगी, फिर नशीला पदार्थ देकर...

Mathura's IIT baba: नाशिक के एक ढोंगी बाबा अशोक खरात ने जो कांड किया था उसने आस्था के नाम पर किसी पर भी यकीन करने से पहले शक की एक बुनियाद डाल दी थी। फिलहाल अशोक खरात जेल में है।

Mathura s fake baba

अब एक नए पाखंडी बाबा का पर्दाफाश हुए है जो खुद को कृष्ण का अवतार बताता था। वो कॉलेज की जवान लड़कियों गीता ज्ञान के बहाने बुलाता था और नशीला पदार्थ देकर उनका यौन शोषण करता था। यूपी के मथुरा जिले से ये हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पर पुलिस ने एक ढोंगी को गिरफ्तार किया है।

Also Read
कौन हैं सीएम योगी की भरोसेमंद 3 महिला IAS? त्रिमूर्ति को दे डाली सूबे की अहम जिम्मेदारी
कौन हैं सीएम योगी की भरोसेमंद 3 महिला IAS? त्रिमूर्ति को दे डाली सूबे की अहम जिम्मेदारी

ये खुद को 'आईआईटियन बाबा' कहता था और यहां तक दावा करता था कि वो कृष्ण का अवतार है। मासूम भोली भोली लड़कियों धर्म के नाम पर इसके झांसे में आ जाती थीं और फिर वो उनके साथ कुछ ऐसा करता था जो कि इंसानियत को शर्मसार करने वाला है।

कैसे करता था यौन शोषण?

रिपोर्ट्स की मानें तो ये पाखंडी गोवर्धन क्षेत्र के राधाकुंड इलाके में रहता था और ऑनलाइन गीता ज्ञान देता था। इस तरीके से वो पढ़ी लिखी लड़कियों को टारगेट करता था जिनमें स्कूल और कॉलेज की छात्राएं शामिल हैं। वो लड़कियों को पास बुलासा था और प्रसाद के नाम पर दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला देता था। जब लड़की बेहोश हो जाती थी तो उनके साथ यौन शोषण करता था। लोगों की आंखे तब खुलीं जब एक B.Sc. नर्सिंग की एक छात्रा ने इसका राज खोला। छत्तीसगढ़ की रहने वाली ये छात्रा निडर होकर पुलिस के पास गई और शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसका मोबाइल खंगाला तो काफी हैरान करने वाली तस्वीरें मिलीं। इस दौरान बाबा ने करीब 12 लड़कियों की फोटो और वीडियोज को सेव करके रखा था।

इस तरह के कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं जो कि अच्छे और सच्चे साधुओं को भी बदनाम करने वाले होते हैं। फिलहाल ये बाबा जेल में है और देखने वाली बात होगी कि अदालत के द्वारा क्या सजा सुनाई जाएगी।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X