पाकिस्तानी एक्ट्रेस मथीरा खान का MMS हुआ लीक? बिना सोच समझे धड़ल्ले से शेयर कर रहे लोग
Mathira Khan MMS controversy: मथीरा खान का नाम अचानक इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड करने लगा, जब 'Mathira Khan MMS leaked' और 'Mathira Khan viral video' जैसे शब्द गूगल पर सर्च किए जाने लगे। इससे पहले अलीना आमिर और फातिमा जतौई से जुड़े मामलों ने सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इस बार चर्चा के केंद्र में पाकिस्तानी-जिम्बाब्वे मूल की मॉडल और सोशल मीडिया स्टार मथीरा खान आ गईं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनका एक निजी वीडियो ऑनलाइन लीक हुआ है, जिससे सोशल मीडिया पर बहस और अटकलें तेज हो गईं।
वायरल वीडियो को लेकर क्या है मामला?
खबरों में कहा गया कि लगभग 25 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स रखने वाली मथीरा का एक कथित प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। इसके बावजूद, अफवाहों और चर्चाओं के कारण यह मामला इंटरनेट पर तेजी से फैलता रहा और लोग बिना सच जाने इसे सर्च कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।
कौन हैं मथीरा खान?
मथीरा खान एक जानी-मानी पाकिस्तानी एक्ट्रेस, मॉडल और डिजिटल इन्फ्लुएंसर हैं। उनका जन्म जिम्बाब्वे के हरारे शहर में हुआ था। उनके पिता दक्षिण अफ्रीकी और मां पाकिस्तानी हैं। शुरुआती जीवन के बाद पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उनका परिवार पाकिस्तान आ बसा। यहां उन्होंने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में टीवी होस्टिंग व अभिनय के जरिए मनोरंजन जगत में पहचान बनाई। अपने बेबाक अंदाज और बोल्ड सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण वह अक्सर चर्चा में रहती हैं।
मथीरा का रिएक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मथीरा खान ने इन सभी दावों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनके नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है और जो भी वीडियो फैलाया जा रहा है वह फर्जी है। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि बिना सही जानकारी के किसी भी कंटेंट पर भरोसा न करें और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।
ऐसे वीडियो बार-बार वायरल क्यों होते हैं?
सोशल मीडिया के दौर में किसी भी सेलिब्रिटी का नाम विवाद से जुड़ते ही लोग तेजी से सर्च करने लगते हैं। सनसनीखेज शब्द जुड़ते ही ट्रैफिक बढ़ जाता है। कई बार बिना पुष्टि के अफवाहें फैलती रहती हैं और वही ट्रेंड बन जाती हैं। मथीरा के मामले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां पुष्टि न होने के बावजूद चर्चा लगातार जारी रही।


Click it and Unblock the Notifications











