..................... Marwari Family In Rajasthan Gives 21 Crore Wedding Gifts to their family daughter - Hindi Filmibeat

दहेज क्या है जनाब! मायरा देने पहुंचे परिवार के गिफ्ट्स सुनकर गांववालों के कान हुए खड़े, 21 करोड़ से ज्यादा...

Viral Video

Viral Video: अक्सर शादियों में दिए गए दहेज को लेकर बातें होती रहती हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि लड़की के ही परिवार वाले लड़की को गिफ्ट्स से लादे दे रहे हैं।

राजस्थान के झाड़ेली जिले में हाल ही में हुई एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में परिवार के सदस्यों के गिफ्ट्स का ऐलान किया गया। एक व्यक्ति माइक का इस्तेमाल करके बता रहा है कि दुल्हन के मामा के यहां से दुल्हन को क्या-क्या गिफ्ट मिला है। माइक में शख्स ने बताया कि पोटलिया परिवार 4 सूटकेस में कैश रुपयों के साथ ही सोना-चांदी के जेवर लेकर पहुंचा और बहन का मायरा भरा।

इनमें तीन किलोग्राम चांदी, एक पेट्रोल पंप और 210 बीघा जमीन शामिल है, जिसकी कीमत 15.65 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 1.51 करोड़ रुपए नकद, डेह गांव के 500 परिवार को एक-एक चांदी का सिक्का के साथ गाड़ी और कपड़े मिलाकर कुल 21 करोड़ 11 हजार रुपए का मायरा दिया गया।

वीडियो में दूल्हा-दुल्हन को भी देखा जा सकता है। वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल "sr_sonu_ajmer_" द्वारा पोस्ट किया गया है और इसे 25 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

आपको बता दें, वीडियो में जो रस्म चल रही है उसे मायरा कहते हैं। मायरा राजस्थान में मारवाड़ी समुदायों के बीच एक पारंपरिक रिवाज है, जिसमें मामा या भाई अपनी बहनों, भतीजियों या भतीजियों को महंगे शादी के तोहफे देते हैं। जिले में अब तक का सबसे बड़ा मायरा माना जाता है, इस आयोजन में नकदी, सोना, जमीन और उपहारों का भव्य प्रदर्शन किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, उपहारों को एक बड़ी बारात के साथ चार सूटकेस में लाया गया था। दुल्हन के परिवार के लगभग 600 से 700 सदस्य 100 कारों और 4 लग्जरी बसों में दूल्हे के परिवार को मायरा देने पहुंचे थे।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X