शिवाजी महाराज का ड्रेस पहन हिंदी बोलने वाले गार्ड पर भड़का मराठी युवक, वायरल हुआ वीडियो

Hindi Marathi Controversy: हिंदी-मराठी विवाद काफी समय से चल रहा है और आए दिन कई तरह के वीडियोज सामने आते रहते हैं। बीते कुछ दिनों में तो महाराष्ट्र में इतने केस हुए हैं कि लोग हर जगह प्रताड़ित किए जा रहे थे।
अब एक वीडियो फिर सामने आया है जिसमें सिक्योरिटी गार्ड तो एक शख्स मराठी ना बोलने को लेकर डांट रहा है। इस शख्स ने छत्रपति शिवाजी महाराज का गेटअप लिया हुआ है। बगल में तलवार टांगे इस शख्स से सिक्योरिटी गार्ड ने हिंदी में कुछ कह दिया था और इसके बाद वो आदमी बुरी तरह से भड़क गया था। इस वीडियो को कई जगह साझा किया जा रहा है।
मराठी को लेकर बवाल
इस वीडियो में शिवाजी महाराज के गेटअप वाले व्यक्ति ने कहा, ''मैने तेरे को सम्मान दिया ना हिंदी में बात करते, तेरे को भी मुझे सम्मान देना चाहिए ने महाराष्ट्र में मराठी बोल के।'' इसके अलावा मराठी युवक ने पूछा, ''कितने साल हो गए यहां तेरे को यहाँ जॉब करते हुए?'' गार्ड- ''दो साल।'' युवक- ''तो मराठी क्यों नहीं सीखा।''
इसके बाद शख्स मराठी में बात करना शुरु कर देता है। वो आरोप लगाता है कि मैं यहां छत्रपति साहू जी महाराज की तरह फोटोशूट करवा रहा था और ये कह रहा है कि यहां से जाओ। इसके बाद ये युवक काफी चिल्लाता है और गार्ड को डांट लगाता है। वीडियो के सामने आते ही लोग अब कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने रखी अपनी बात
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने अपनी बातें सामने रखी हैं। एक ने लिखा, पंजाब आओ तुमको सिखाएं भाषा। एक ने लिखा, ''जय महाराष्ट्र, जय मराठी , इनके साथ ऐसा ही होना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''ये ड्रेस पहन कर खुद को शिवाजी समझ रहा है।'' एक ने लिखा, ''हिंदी भाषा इस बेस्ट ,,हिंदी मै बात करूंगा।'' एक ने लिखा, ''मैं आज से भारत मां की कसम खाता हूं की आज के बाद अपने जीवन में कभी भी मेड इन महाराष्ट्र या मेड इन मुंबई की चीजों का इस्तेमाल नहीं करूंगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications