Aniruddhacharya Maharaj की कथा में आकर इस शख्स ने खुद दिया अपनी मौत को बुलावा, शादी के कुछ दिन बाद हुआ मर्डर

Social media

आजकल हर चीज सोशल मीडिया पर नहीं डालनी चाहिए, जिसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला। एक 45 साल का शख्स, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की कथा में पहुंचा और उसने बताया कि उसके पास करोड़ों की जमीन होने के बावजूद, उसकी शादी नहीं हो पा रही है और यही कारण उस शख्स के मौत की वजह भी बना।

पिछले दिनों, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक 45 वर्षीय व्यक्ति की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह शादी करना चाहता था। एक महिला ने सोशल मीडिया पर फर्जी नाम से उससे रिश्ता जोड़ा, शादी का झांसा दिया और फिर उसकी संपत्ति हड़पने के इरादे से उसे मौत के घाट उतार दिया।

कौन था मृतक व्यक्ति?

यह मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के खितौला गांव के रहने वाले इंद्रकुमार तिवारी से जुड़ा है। वे पेशे से टीचर और किसान थे। उनके पास लगभग 18 एकड़ जमीन थी। इंद्रकुमार ने हाल ही में एक धार्मिक कार्यक्रम में अपने अकेलेपन और शादी न होने का दर्द जगजाहिर किया था।

वायरल वीडियो बना मुसीबत

गुरु अनिरुद्धाचार्य महाराज के प्रवचन में इंद्रकुमार ने अपनी बातें दुखी मन के साथ शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास जमीन तो है, लेकिन कोई देखभाल करने वाला नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यहीं से उनकी मुश्किलें शुरू हुईं।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ जाल

वायरल वीडियो देखने के बाद एक महिला साहिबा बानो ने 'खुशी तिवारी' नाम से फर्जी पहचान बनाकर इंद्रकुमार से कॉन्टैक्ट किया। उसने उनसे शादी की बात की, और इंद्रकुमार ने भी अपनी रजामंदी दे दी। उन्होंने अपने परिवार को बताया कि वो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जा रहे हैं खुशी से शादी करने।

शादी और फिर हत्या

जानकारी के अनुसार, इंद्रकुमार गोरखपुर पहुंचे, जहां उनकी और खुशी की शादी हुई। लेकिन कुछ ही दिनों में उनका हत्या कर दी गई। 6 जून को कुशीनगर के एनएच-28 के पास झाड़ियों में उनका शव मिला। उनकी गर्दन में चाकू घोंपा गया था। पुलिस को शक है कि महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले उनकी हत्या की और फिर गहने और पैसे लेकर फरार हो गई।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि साहिबा बानो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने फर्जी दस्तावेजों से 'खुशी तिवारी' नाम से पहचान बनाई थी। अभी पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

Read more about: video viral
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X