Viral Video: लगावे लू जब लिपिस्टिक... गाने पर ऐसे मटकी भैया की कमरिया, वीडियो देख हंस-हंस कर लोट-पोट हुए लोग

Viral Video: यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी कोई अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत लेता है तो कभी कोई डांस से। वहीं कई वीडियो तो ऐसे भी वायरल होते हैं जो अपने फनी डांस से लोगों का मनोरंजन करते हैं। भले ही पोशाक अच्छी ना हो, लोकेशन भी गाने के मुताबिक ना हो, लेकिन कुछ लोगों का डांस और उनके नटखट एक्सप्रेशन वीडियो में जान डाल देते हैं। वहीं हाल ही में वायरल हो रहा वीडियो कुछ ऐसा ही है।
लगावे लू जब लिपिस्टिक पर भैया ने मटकाई कमरिया
जी हां, हाल ही में एक शख्स के डांस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। मजाक-मजाक में बनाया गया वीडियो इंटरनेट पर बेहद पसंद किया जा रहा है। लोगों को तो यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि लोग तो इस वीडियो को देख कमेंट, लाइक और शेयर करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।
वीडियो देख हंस-हंस कर लोट-पोट हुए लोग
शख्स के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीली टी शर्ट, शॉर्ट्स और आंखों पर काला चश्मा लगाए भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर गाने 'लगावे लू जब लिपिस्टिक' पर इस तरह कमर मटकाते हैं कि देखने वालों का भी मन खुश हो जाता है। लोगों का यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। शख्स के इस वीडियो पर तो कमेंट्स की लंबी चौड़ी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-भाई क्या कमाल डांस किया है बार-बार देख रहे हैं वीडियो फिर भी मन नहीं भर रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- एक नंबर डांस है भैया जी। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इस वीडियो को देखकर मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही है।


Click it and Unblock the Notifications











