Viral Video: पत्नी को उठा लेबर पेन तो पति ने कर दिया ऐसा डांस, देखते रह गए सारे डॉक्टर-नर्स...

video viral

Viral Video: यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी कोई गाना गाकर लोगों का मनोरंजन करता है तो कोई अतरंगी डांस कर खूब वाहवाही लूटता है। वहीं हाल ही में एक और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन यह वीडियो दूसरों का दिल खुश करने के लिए नहीं और ना ही लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए बनाया गया है। बल्कि पति ने पत्नी के खास पल को कैमरे में कैद किया है। फिलहाल तो यह वीडियो इंटनरेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है उसके चेहरे पर मुस्कुराहट आ ही जा रही है।

पति ने जीता पत्नी का दिल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पति अपनी पत्नी को डिलीवरी रूम में दर्द में देखता है और उसका दर्द कम करने के लिए वह फनी डांस करता नजर आ रहा है। आदमी अपनी प्रग्नेंट पत्नी का जिस तरह से मनोरंजन करता नजर आ रहा है उसे देखकर लोगों की निगाहें उसपर टिक गई हैं। कभी शख्स अपने हाथों को घुमाकर डांस करता है तो कभी अपनी अपने पेट को पकड़कर बेबी बंप को दिखाने की कोशिश करता है। पति का ये फनी डांस उसकी पत्नी को बेहद पसंद आता है। बता दें कि दोनों पति पत्नी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो ने तो लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो की लोग तो तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

वीडियो को देख यूजर्स ने लगा दी कमेंट्स की लंबी लाइन

इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट्स की तो लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत हार्ट टचिंग वीडियो है। वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा एक सच्चा प्यार आपके लिए कुछ भी कर सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाऊ कितना क्यूट पति है। नजर ना लगे कपल को। बता दें कि पूरा कमेंट बॉक्स लड़के की तारीफों से भर गया है। लोगों को दोनों का ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है। लोग जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे है।

Read more about: viral video trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X