..................... Man celebrate Happy Divorce Video Trending On social media, gave 18 lakh case, 120 gram gold - Hindi Filmibeat

शख्स ने तलाक का मनाया जश्न, लड़की को 18 लाख कैश-120 ग्राम गोल्ड देखकर दूध से करवाया शुद्धिकरण

Trending Video

Viral Video: आपने आज तक शादी के जश्न तो काफी देखे होंगे। शादी से पहले ही प्री वेडिंग फंक्शन स्टार्ट होने लगते हैं। कोई मेहंदी लगवाता है तो कई हल्दी को धूमधाम से मनाता है। आज के ट्रेंड को फॉलो करने के लिए लोग लाखों रुपये अपनी शादी पर खर्च कर दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल तो आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

डिवोर्स का महा जश्न

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का शादी का नहीं बल्कि तलाक का जश्न मनाता दिख रहा है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि लड़के की मां लड़के का दूध से शुद्धिकरण करती है। फिर लड़का अपना शादी वाला सूट बूट पहनता है और वैसे ही तैयार होता है जैसे वह शादी में तैयार हुआ था। लड़का क्रीम-पाउडर और परफ्यूम लगाता है। पहले तो लोगों को लगता है कि लड़का शादी के लिए ही तैयार हो रहा है। लेकिन इसके बाद वीडियो में शख्स बिस्तर पर रखे 18 लाख कैश को दिखाता है। पैसों की इतनी मोटी गड्डियां देख लोग तो हैरान ही रह जाते हैं। इसके बाद शख्स चॉकलेट केक कट करता है जिसपर लिखा होता है 'हैप्पी डिवोर्स- 120 ग्राम गोल्ड, 18 लाख कैश'


शख्स का वीडियो देख लोगों के यूं आए कमेंट्स

बता दें कि शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग तो कमेंट करने से खुद को रोक ही नहीं पा रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस चेहरे की खुशी के पीछे होगा काफी दर्द। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सेलिब्रेशन तो बनता है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आज कल रिश्तों पर से विश्वास हटता जा रहा है कोई नीले ड्रम में काट के डाल रहा है तो कई खाई में फिंकवा दे रहा है।

Read more about: trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X