हीरो बनने निकले टूरिस्ट, विलेन बना मौसम! मनाली में बर्फबारी से हाहाकार, खाने-पीने को तरसे लोग...
सर्दियों का मौसम जैसे ही शुरू होता है वैसे ही लोगों को बर्फबारी का बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार रहता है। जैसे ही बर्फबारी स्टार्ट होती है। सितारों से लेकर आम जनता तक बर्फीली लोकेशन पर जाना और वहां पर फोटोशूट कराना पसंद करते हैं। अभी तक कई ऐसे सितारे हैं जो बर्फ का आनंद उठाने के लिए शिमला, मनाली, कश्मीर जैसी लोकेशन पर जाते हैं वहीं कई सितारे विदेश की बर्फबारी का लुफ्त उठाते हैं। जब भारत में बर्फबारी होती है तो खासकर आम लोग कश्मीर, शिमला, मनाली जाना पसंद करते है। फ़िलहाल तो मनाली से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

जिस मनाली को लोग जन्नत कहते नहीं थकते थे वही बीते 24 घंटों से लोगों के लिए मनाली किसी डरावने सपने से कम नहीं लग रहा है। मनाली में बर्फबारी की खबर सुनते ही लोग मनाली की ओर उमड़ पड़े जिसकी वजह से शहर की एंट्री से लेकर सोलंग नाला,अटल टनलऔर मनाली लेह -हाईवे तक जबरदस्त जाम ने सबको जकड़ लिया। हालात ऐसे बन गए कि सड़कें पूरी तरह से जाम में घिर गईं। गाड़ियां घंटों तक एक जगह से हिली तक नहीं।
मनाली में लगभग सारे ही होटल और होम स्टे फुल हो चुके हैं। वहां लोगों के रहने तक की जगह नहीं बची है कई होटलों ने तो अपने दरवाजे तक बंद कर लिए। वहीं जो लोग शहर में एंट्री नहीं ले पाए है उन लोगों को ना ही कही रुकने की जगह मिल पाई और न की सरकार की ओर से कोई मदद। कई टूरिस्ट तो पैदल ही मनाली से बाहर की ओर जाने पर मजबूर हो गए क्योंकि बर्फबारी की वजह से 10-15 किलोमीटर का जाम लगा हुआ था सड़कें भी बर्फबारी की वजह से फिसलन भरी हो गई थीं। वहीं कई लोगों की गाड़ियों में पैट्रोल भी खत्म होने लगा गाड़ियों के हीटर भी बंद होने लगे तापमान माइनस की ओर गिरता चला गया।
लोग गए थे हिमाचल के #Manali #Snowfall देखने , Snowfall ने भी दिखा दिया की रुक जाओ आराम से बर्फ का अनन्द लो । अब सब निकलने के लिए परेशान है । pic.twitter.com/2xaMZ8tC1o
— 🙏दिनेश त्रिपाठी 🙏 (@dinesh_tripathi) January 25, 2026
मनाली में बर्फबारी ने सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिस बर्फ में लोगों का तस्वीरें लेने का सपना था उसी बर्फ ने लोगों को बेबस कर दिया है और रोने पर मजबूर कर दिया है। सोशल मीडिया पर बहुत सी फोटोज़ और वीडियो वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि जाम लंबा खिंचने के कारण होटलों और दुकानों पर खाने पीने के आइटम ख़त्म होने लगे। बच्चे से लेकर बड़ा तक हर कोई परेशान नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications