Video: मलाइका अरोड़ा ने अब थामा अर्जुन कपूर से भी छोटे एक्टर का हाथ? लोग बोले- ये लगी अर्जुन से भी अच्छी जोड़ी

Malaika Arora Video: फैशन सेंसेशन मलाइका अरोड़ा ना सिर्फ ऐज के मामले में रिवर्स फैक्टर प्ले कर रही हैं बल्कि वो कई सामाजिक टैबू को भी खुलकर चैलेंज करती दिखाई देती हैं। मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ ब्रेक को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। वहीं अब हसीना का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसने नेटिजंस की आई बॉल्स को घुमा कर रख दिया है।
करण टैकर के साथ मलाइका अरोड़ा
हाल ही में मलाइका अरोड़ा एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इवेंट में कुछ और भी सेलेब्स मौजूद थे। यहां मलाइका अरोड़ा अभिनेता करण टैकर के साथ काफी घुलती मिलती दिखाई दे रही थीं। नेटिजंस को ये मुलाकात इतनी कैजुअल नहीं दिखाई दे रही है और वो इसे लेकर तमाम तरह की गॉसिप्स कर रहो हैं।
करीबी बढाती दिखीं मलाइका
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका और करण एक दूसरे में खोए दिखाई दे रहे हैं। मलाइका कभी करण का हाथ थामते तो कभी उनकी छाती पर सिर रखती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही करण का भी पूरा अटेंशन मलाइका पर ही हैं। इस दौरान वहां मौजूद करण और मलाइका की कैमिस्ट्री देख रहे तो वहीं कुछ ने इसे कैमरे में कैद कर लिया।
मलाइका अरोड़ा का लुक
इस दौरान मलाइका अरोड़ा के और भी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें उनके लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस दौराम मलाइका ब्लैक ट्राउजर्स और व्हाउट ओवरसाइड शर्ट पहने काफी स्टाइलिश लुक में दिख रही थी। इसके साथ ही मलाइका ने अपने इस लुक को मिनिमल ज्वैलरी और न्यूड मेकअप के साथ पूरा किया था।
अर्जुन कपूर से छोटे हैं करण टैकर
नेटिजंस का मानना है कि ब्रेक अप के बाद करण मलाइका का कंधा बनने की कोशिश कर रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण अर्जुन कपूर से एक साल छोटे हैं। करण टैकर क्रिस्टल डिसूजा को डेट कर चुके हैं। दोनों ने बहने सीरियल में साथ में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











