Full Video: मखाने के बाद अब ब्लू प्रिंट... फजीहत कराती नहीं रुक रही मैथिली ठाकुर, लोग बोले- बीजेपी की पप्पू

Maithili Thakur Election New Video: लोक गायिका मैथिली ठाकुर का चुनाव प्रचार-प्रसार काफी सुर्खियों में है। मैथिली ठाकुर का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है साथ ही मैथिली की खूब आलोचना भी हो रही है। दरअसल, मैथिली ने चुनाव के ब्लू प्रिंट को काफी निजी चीज बताते हुए इसपर बात करने से इंकार कर दिया है।
चुनाव प्रचार के दौरान एक पत्रकार ने मैथिली से पूछा कि आपके विधानसभा क्षेत्र को लेकर आपका ब्लूप्रिंट क्या है? इस पर मैथिली ने बिना किसी झिझक के कैमरे के सामने कहा, "मैं इसे सबके सामने कैसे बता सकती हूं, यह तो बिल्कुल निजी और सीक्रेट मामला है।" मैथिली बिहार के अलीनगर से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने तीखी आलोचना की। कुछ लोगों ने पूछा कि राजनीतिक समझ के बिना उम्मीदवारों को मैदान में उतारना किस तरह की राजनीति है। वहीं कुछ ने लिखा कि जब कोई उम्मीदवार अपनी योजनाओं को सीक्रेट बताता है, तो साफ है कि उसके पास कोई योजना ही नहीं है। कुछ और लोगों ने समझाया कि वोटर्स को ऐसे नेता चाहिए जिनके पास आइडिया हों, न कि ऐसे खाली चेहरे जो हर असली सवाल से बचते हों। एक और यूजर ने लिखा कि जब कोई उम्मीदवार अपने क्षेत्र के ब्लूप्रिंट को "निजी रहस्य" बताता है, तो यह अज्ञानता का मामला नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे एक राजनीतिक दल नागरिकों की सेवा करने के बजाय नेतृत्व का पालन करने के लिए लोगों को ट्रेनिंग देता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मैथिली का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ था। उनके पिता संगीतकार हैं और मां हाउस वाइफ हैं। घर में संगीत का माहौल था, जिससे उन्होंने बचपन से ही रियाज़ करना शुरू कर दिया। उनके दोनों भाई ऋषभ और अयाची भी संगीत में सक्रिय हैं। मैथिली की उम्र अभी सिर्फ 25 साल है।
मैथिली ने शुरुआती पढ़ाई गांव में की, कुछ साल बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया और मैथिली ने वहां बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। संगीत और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाना उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से किया है।


Click it and Unblock the Notifications











