25 साल की मैथिली ठाकुर ने BJP से शुरू की सियासत, जानिए कितनी पढ़ी लिखी है बिहार की स्वर कोकिला

Maithili Thakur Education

Maithili Thakur Education: लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपनी सुरीली आवाज और सादगी के लिए जानी जाती हैं। अब मैथिली सुरों से सियासत का सफर तय कर रही हैं। मैथिली ने राजनीति में कदम रख दिया है। तमाम अटकलों के बीच मैथिली ठाकुर ने गुरुवार को ऑफिशियल तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं, और यह कदम बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ ही हफ्तों पहले उठाया गया।

मैथिली का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ था। उनके पिता संगीतकार हैं और मां हाउस वाइफ हैं। घर में संगीत का माहौल था, जिससे उन्होंने बचपन से ही रियाज़ करना शुरू कर दिया। उनके दोनों भाई ऋषभ और अयाची भी संगीत में सक्रिय हैं। मैथिली की उम्र अभी सिर्फ 25 साल है।

मैथिली ने शुरुआती पढ़ाई गांव में की, कुछ साल बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया और मैथिली ने वहां बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। संगीत और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाना उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से किया है।

मैथिली ठाकुर को उनके संगीत और योगदान के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। 2024 में बिहार सरकार ने उन्हें राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का ब्रांड एंबेसडर बनाया। इससे पहले उन्हें संगीत नाटक अकादमी का उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार भी मिल चुका है। यह पुरस्कार किसी भी युवा कलाकार के लिए बेहद सम्मान की बात माना जाता है।

मैथिली सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। उनके गानों को करोड़ों लोग सुनते हैं। चाहे वह मैथिली, भोजपुरी या हिंदी में गाएं, उनकी आवाज़ लोगों के दिलों को छू जाती है। अब देखना होगा कि वह राजनीति के मंच पर भी अपने सुरों जैसी पहचान बना पाती हैं या नहीं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X