हेमा मालिनी पर भड़का बुजुर्ग, सड़क पर सुनाईं खरी-खोटी, एक्ट्रेस का चेहरा देख लोग बोले- जया बच्चन पार्ट 2
महाराष्ट्र में नगर पालिका चुनाव की वोटिंग चल रही है और हर बार की तरह इस बार भी चुनाव में आम से लेकर सितारों तक ने बढ़ चढ़कर वोट दिए हैं। बता दें कि अभी तक सचिन तेंदुलकर, विक्की कौशल के पिता और माता, श्रद्धा कपूर, तमन्ना भाटिया, आमिर खान के परिवार समेत तमाम हस्तियां वोट डाल चुकी हैं। बता दें कि हेमा मालिनी भी सुबह तड़के वोट डालने गई थीं। हेमा मालिनी ने जमकर पैपराजी से तस्वीरें खिंचवाईं और अपनी हो रही पुरानी ट्रोलिंग का भी जवाब दिया।

बुजुर्ग ने सड़क पर हेमा मालिनी को सुनाई खरीखोटी
लेकिन बता दें कि हेमा मालिनी जैसे पैपराजी को इंटरव्यू देना शुरू कर रही थीं। वहीं एक बुजुर्ग आदमी आकर हेमा मालिनी को बुरी तरह से सुनाने लगता है। हेमा मालिनी यह सुनकर हैरान रह गईं। पूलिंग बूथ पर भी एक बुजुर्ग ने हेमा मालिनी पर तंज कसा और तेज आवाज में उनसे शिकायत करता नजर आ रहा है। हेमा मालिनी कुछ कह पातीं उससे पहले ही बुजुर्ग आदमी बिना रुके हेमा मालिनी को सुनाते हुए कहता है कि वह सुबह 7:30 बजे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खराब मैनेजमेंट के कारण उन्हें बेहद इंतजार करना पड़ा। यहां तो सेलेब्स को स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता है। इसके बाद हेमा मालिनी ने अपना बचाव करते हुए अपने ही पार्टी के आदमी को बुजुर्ग से बात करने के लिए भेजा, लेकिन जिस तरह से हेमा मालिनी बुजुर्ग को देखकर रिएक्ट करती दिखीं उसे देखकर लोग भी हैरान रह गए।
वीडियो देख लोगों ने कही ये बात
हेमा मालिनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम जया बच्चन पार्ट 2 लग रही हो मैम आप। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- तरीका वही, रिएक्शन भी वही। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इतना नाटक किस बात का सही ही है कह रहा है वह आदमी।


Click it and Unblock the Notifications











