सरकारी बंगले में 19 साल के लड़के संग डांस करती दिखीं उप मुख्यमंत्री की पत्नी, वीडियो सामने आते ही मचा बवाल!

Amruta Fadnavis Viral Video: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की पत्नी आए दिन चर्चा में रहती हैं। वो ग्लैमर की दुनिया से कुछ ज्यादा ही प्रभावित नजर आती हैं। उनके लुक का ट्रांसफॉर्मेशन हमेशा चर्चा में रहता है। लेकिन अब उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है।
19 साल के लड़के संग बनाई वीडियो
अमृता फडणवीस का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से चर्चा में आ रहा है। हालांकि, ये वीडियो पुराना है, लेकिन इसके बावजूद लोग अमृता के मूव्स देखकर हैरान हो रहे हैं। इस वीडियो में वो सोशल मीडिया स्टार 21 साल के रियाज अली के साथ 'मूड बना लिया' गाने के हुक स्टेप पर डांस करती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो बनाते वक्त उनकी उम्र 19 साल के करीब रही होगी। लेकिन आपको बता दें कि इस रील के साथ एक कॉन्ट्रोवर्सी भी जुड़ी हुई है।
रील से खड़ा हुआ विवाद
ये रील दो साल पहले बनाई गई थी जिस पर एनसीपी प्रवक्ता हेमा पिंपल ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि यह वीडियो सरकारी बंगले में शूट किया गया है और सवाल उठाया कि क्या अमृता फडणवीस ने इसके लिए सरकार से कोई रिटेन परमिशन ली थी।
हेमा पिंपल ने तंज कसते हुए कहा था- 'अगर वीडियो वायरल हो ही रहा है, तो सरकार से इजाजत ना लेने वाला हिस्सा भी वायरल किया जाना चाहिए।'
अमृता के बारे में
अमृता फडणवीस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं। लेकिन वो सिर्फ "मुख्यमंत्री की पत्नी" नहीं हैं, वो एक बैंकिंग अधिकारी, सिंगर, एक्ट्रेस और समाजसेविका भी हैं। अपना करियर उन्होंने 2003 में Axis Bank में एग्जिक्यूटिव कैशियर के रूप में शुरू किया। फिर मेहनत के दम पर उन्होंने Vice‑President के पद की जिम्मेदारी संभाली। सोशल मीडिया पर उनका इंफ्लुएंस भी जबरदस्त है। Instagram पर उनके 14 लाख से ज्यादा फालोअर्स हैं, जहां वह ग्लैमरस फोटो के साथ सोशल मैसेज भी शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











