महाकुंभ की मोनालिसा की चमकी किस्मत, घर बैठे मिला शानदार ऑफर, अब करेंगी करोड़ों में कमाई

monalisa

प्रयागराज में लगे महाकुंभ में लाखों नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इस महाकुंभ मेले में तमाम विक्रेता भी आए। जिन्होंने रातों रात तगड़ी कमाई की। बता दें कि महाकुंभ मेले में एक लड़की खासतौर पर सुर्खियों में रही वह है महाकुंभ की मोनालिसा। मोनालिसा को महाकुंभ मेले में जमकर लोकप्रियता मिली। अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से वह हेडलाइन में आ गईं। लोगों ने उनका जमकर इंटरव्यू किया और वह रातों रात स्टार बन गईं।

मोनालिसा को मिला साउथ फिल्मों में काम करने का मौका

बता दें कि इसी महाकुंभ में माला बेचते-बेचते मोनालिसा को फिल्म का ऑफर मिल गया था। इन दिनों मोनालिसा 'द डायरी ऑफ मणिपुर' फिल्म में काम कर रही हैं। और तो और वह अपनी पहली फिल्म को लेकर बहुत ही एक्साइटेड हैं, लेकिन बता दें कि इसी फिल्म के साथ ही उन्हें एक और फिल्म करने का मौका मिला है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा को साउथ फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला है। बॉलीवुड के बाद अब मोनालिसा ने तेलुगू फिल्म साइन की है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा अपने नए प्रोजेक्ट से बहुत ही खुश हैं मोनालिसा ने फिल्म की शूटिंग की भी तैयारी शुरू कर दी है।

शूटिंग लोकेशन से वायरल हुआ वीडियो

एक वीडियो मोनालिसा का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मोनालिसा सफेद रंग का लहंगा पहन। घुंघराले बाल करके वैनिटी वैन से निकलती नजर आ रही हैं। बता दें कि मोनालिसा के इस पोस्ट पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि लोग बहुत नीचा गिराने की कोशिश करते हैं, लेकिन अच्छा लगा कि आप सही जगह पहुंच गईं। बस मेहनत करो और नाम कमाओ। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा लग रहा है आपको इतना खुश देखकर। बस ऐसे ही मेहनत करती रहो।

More from Filmibeat

Read more about: viral girl monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X