महाकुंभ फेम मोनालिसा से ज्यादा पॉपुलर हुईं उनकी हमशक्ल, चेहरा देखते ही लोगों ने लगाई ऑटोग्राफ की लाइन

साल 2025 में लगा प्रयागराज महाकुंभ मेला कई लोगों को पॉपुलर बना गया है जिसमें से एक हैं मोनालिसा। जी हां, माला बेचने वाली मोनालिसा की आंखों ने ऐसा जादू किया कि वह रातों रात वायरल हो गईं। मोनालिसा के जमकर इंटरव्यू हुए उनके फैन पेज भी बन गए। यहां तक की मोनालिसा को फिल्में भी ऑफर होने लगीं। बता दें कि फिल्मों के अलावा मोनालिसा प्रमोशन भी करती हैं और उनका एक म्यूजिक वीडियो भी आ चुका है। महाकुंभ में आने के बाद तो उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

Mahakumbh

माघ मेले में छाई छोटी मोनालिसा

वहीं अब एक बार फिर प्रयागराज में मेला लगा है। यह है माघ मेला 2026 इस मेले के लिए भी जमकर तैयारियां की गई हैं। हजारों की संख्या से लोग प्रयागराज जा रहे हैं और गंगा में डुबकी लगा रहे हैं, लेकिन गंगा की डुबकी से ज्यादा लोग मेले में आई एक लड़की को ही टकटकी लगाकर घूर रहे हैं। दरअसल इस बार मेले में एक छोटी लड़की स्पॉट हुई जिसकी आंखें नैन नक्श एक दम मोनालिसा से ही मेल खाते हैं। लड़की को देख लोग तो चौंक गए। बच्ची को देखने के बाद लोग बच्ची का इंटरव्यू लेने लगे। सोशल मीडिया पर यह बच्ची छा गई है।

बच्चे के नैन- नक्श देख चौंक गए लोग

वायरल हो रही इस क्लिप में देखा जा सकता है कि वही नीली आंखें, वही हेयर स्टाइल वैसा है बोलने का तरीका और वैसे ही कपड़े पहने यह लड़की दिख रही है। कई लोगों का मानना है कि यह मोनालिसा की छोटी बहन हो सकती है वरना इतना मेल खाना बेहद ही मुश्किल है। बच्ची का चेहरा देख दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो बच्ची तो हिट होने वाली है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- पॉपुलर होने का बेस्ट तरीका अब मेला जाना लग रहा है।

Read more about: trending news viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X