महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को मिला 5 करोड़ के हीरे का हार? Video देख हक्का बक्का हैं लोग!

Monalisa Diamond Neckless- प्रयागराज से वायरल हुई लड़की मोनालिसा इस वक्त स्टार से कम नहीं है। लगातार सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ रही है। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनको लेकर चर्चा है कि 5 करोड़ का नेकलेस वो पहनती दिख रही हैं।
जी हां, वीडियो आप देखेंगे कि मोनालिसा रेड कलर की शानदार ड्रेस में कमाल लग रही हैं। इस दौरान कोई शख्स उनको हार पहनाता नजर आ रहा है। लगातार लोग उनका नाम चिल्ला रहे हैं और मोनालिसा काफी खुश हैं।
इस वीडियो में हार की कीमत को लेकर कोई बात नहीं हुई है लेकिन ऊपर लिखा हुआ है, '5 करोड़ का हीरे का हार।' जैसे ही वीडियो सामने आया मोनालिसा के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। लोग हैरान हैं कि कोई कैसे इतना महंगा हार गिफ्ट कर सकता है।
सच या झूठ?
सभी जानते हैं कि मोनालिसा इस वक्त एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसको लेकर कहा जा रहा है कि ये हार इसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है। क्योंकि उनके आसपास कई लोग नजर आ रहे हैं।
मोनालिसा को सच में हीरे का हार मिला है इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने गॉशिप करना शुरु कर दिया है। वायरल गर्ल के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन?
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मुबारक हो बहन।'' एक ने लिखा, ''कोई बताएगा ऐसा क्यों हो रहा है।'' एक ने लिखा, ''ऊपर वाला मेहरबान तो गधा पहलवान।''
एक ने लिखा, ''मैं नहीं मानती हूं।'' एक ने लिखा, ''मोनालिसा मैम कुछ पैसे दे देती गरीब हूं खाने को कुछ मिलता नहीं है।'' एक ने लिखा, ''फर्जी खबर है ऐसा कुछ नहीं है।'' एक ने लिखा, ''हलुआ है क्या।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन मोनालिसा ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications