चार पैसे हाथ आते ही बदले महाकुंभ की मोनालिसा ने तेवर ? क्लब में छोटी ड्रेस पहन डांस करती आईं नजर

Mahakumbh Viral girl Monalisa

Viral girl Monalisa Fact Check Video: महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अब काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। कुंभ ने मोनालिसा की किस्मत पूरी तरह से बदल दी है। उन्हें जहां उनकी आंखों और खूबसूरती की वजह से फिल्म का ऑफर मिला। वहीं दूसरी ओर वह एक म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुकी हैं। इसी के साथ ही मोनालिसा कई पेड प्रमोशनल भी करने लगी हैं। मोनालिसा के बदलते लुक को देखकर कोई यकीन ही नहीं कर पाता है कि यह वही महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा हैं।

क्लब में डांस करती दिखीं मोनालिसा

फिलहाल तो मोनालिसा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ब्लैक कलर की छोटी सी ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। सिर पर काला चश्मा, न्यूड मेकअप करी हुई मोनालिसा क्लब में डांस करती दिख रही हैं। मोनालिसा के अंदाज और उनके इस तरह के डांस को देख लोग तो हैरान ही रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग तो अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं। मोनालिसा के इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं जहां एक यूजर ने लिखा- यही देखना रह गया था। वहीं दूसरे ने लिखा- ऐसी उम्मीद नहीं थी।

क्लब में छोटी ड्रेस पहनकर नाचीं महाकुंभ की मोनालिसा, लिंक टैप कर देखें वीडियो

क्या है इस वीडियो की सच्चाई

इंटरनेट पर वायरल हो रहे छोटी ड्रेस वाले मोनालिसा के वीडियो में जरा भी सच्चाई नहीं है। दरअसल यह वीडियो AI द्वारा जनरेट किया गया है, लेकिन इस वीडियो को इतनी सफाई से एडिट किया गया है कि लोग तो कंफ्यूज हो रहे हैं कि यह मोनालिसा ही हैं या कोई और, लेकिन इस वीडियो को देख लोग 1 सेकंड को मान चुके थे कि शायद वह वही महाकुंभ वाली मोनालिसा हैं।

Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के AI फोटो और वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X