छोटी ड्रेस पहन महाकुंभ की मोनालिसा ने शुरू की मॉडलिंग ? ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह गए लोग...

Mahakumbh Monalisa Started modeling Fact Check Video: महाकुंभ में माला बेचने आईं मोनालिसा आज काफी पॉपुलर हो गई हैं। मोनालिसा को फिल्म के ऑफर के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियो के ऑफर और प्रमोशन तक के ऑफर मिलने लगे हैं। अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से मोनालिसा खास चर्चाओं में आईं, लेकिन बता दें कि आज मोनालिसा पॉपुलर होने के बाद काफी बदल गई हैं। जी हां, हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं।
मॉडलिंग कर रही हैं महाकुंभ की मोनालिसा
वायरल हो रहे मोनालिसा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा व्हाइट कलर के शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। साथ ही में ब्लैक कलर का बैक लेस टॉप खुले घुंघराले बाल, स्मोकी मेकअप और कातिलाना अदा दिखाते हुए महाकुंभ की मोनालिसा ऐसी शानदार वॉक करती नजर आती हैं कि जिसे देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं। मोनालिसा का ये कॉन्फिडेंस देख लोगों ने जमकर कमेंट किए हैं। बता दें कि जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पैसा आज क्या कुछ नहीं कर सकता। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इसने तो रूप रंग, चाल ढाल सब बदल लिया तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- क्या यह वही महाकुंभ वाली मोनालिसा है यकीन नहीं होता।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर टैप करें- छोटी ड्रेस पहन महाकुंभ की मोनालिसा ने शुरू की मॉडलिंग
क्या है इस वीडियो की सच्चाई
आपको बता दें कि वायरल हो रहा मोनालिसा का मॉडलिंग वाला वीडियो रियल नहीं बल्कि फेक है। जी हां, मोनालिसा का यह वीडियो AI द्वारा एडिट किया गया है। वीडियो को इतनी सफाई से एडिट किया गया है कि लोग तो इस वीडियो को देख अंतर ही नहीं निकाल पा रहे हैं कि ये वीडियो रियल है या फेक। भले ही मोनालिसा का यह वीडियो फेक है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Disclaimer: फिल्मीबीट किसी भी प्रकार के AI फोटो और वीडियो का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications










