Fact Check: डायरेक्टर सनोज मिश्रा की शक्ल तक देखना नहीं चाहती हैं मोनालिसा ? शूटिंग के दौरान मचा दिया बवाल...

Mahakumbh Monalisa

Fact Check: महाकुंभ से अगर किसी ने जमकर पॉपुलेरिटी हांसिल की है तो वो हैं मोनालिसा। जी हां, महाकुंभ में माला बेचने आईं मोनालिसा ने अपनी आंखों की वजह से जमकर सुर्खियों बटोरीं। मोनालिसा की आंखें इतनी खूबसूरत हैं कि हर किसी ने उनकी तारीफ की उनके जमकर इंटरव्यू भी लिए गए। वहीं इसी महाकुंभ में डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को देखा और उन्हें फिल्म ऑफर की।

फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं मोनालिसा

सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की एक्टिंग की क्लास भी लगानी शुरू की। मोनालिसा को पढ़ना भी नहीं आता था। जिस वजह से उनकी हिंदी और अंग्रेजी की भी ट्यूशन शुरू की। इसी के साथ ही मोनालिसा ने डांस क्लास भी जाना शुरू कर दिया। जिससे वह खुद को ग्रूम कर पाएं। बताया जा रहा है कि मोनालिसा अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग में बिजी हैं। शुरू पूरी तरह से खत्म हो पाती उससे पहले ही सनोज मिश्रा को रेप के आरोप में जेल जाना पड़ गया था।

सनोज मिश्रा से बात नहीं करना चाहती हैं मोनालिसा

हालांकि इस मुद्दे पर मोनालिसा ने अपनी तरफ से कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा डायरेक्टर सनोज मिश्रा से कहती हैं कि मैं तुमसे बात नहीं करूंगी। इसपर सनोज मिश्रा कहते हैं कि ठीक है। इसके बाद मोनालिसा कहती हैं कि क्यों तुम कारण नहीं जानोगे ? जिसके बाद सनोज मिश्रा कहते हैं कि नहीं तुम्हारे फैसले की इज्जत करता हूं। बता दें कि दोनों के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर टैप करें- Fact Check: डायरेक्टर सनोज मिश्रा की शक्ल तक देखना नहीं चाहती हैं मोनालिसा ?

क्या है वीडियो की सच्चााई

आपको बता दें कि वायरल हो रहे सनोज मिश्रा और मोनालिसा का यह वीडियो रियल नहीं है बल्कि यह वीडियो AI द्वारा जनरेट किया गया है। यह वीडियो इस तरह से एडिट किया गया है कि हर कोई इस वीडियो को रियल मान रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी सनोज मिश्रा और मोनालिसा के एडिट वीडियो वायरल होते रहे हैं।

Disclaimer: यह वीडियो / फोटो AI द्वारा जनरेट किया गया है। फिल्मीबीट किसी भी तरह के AI वीडियो / फोटो का प्रोत्साहन नहीं करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X