Fact Check: मोनालिसा ने छोटी ड्रेस पहन किया हनी सिंह के गाने 'दिदिया के देवरा' पर डांस, VIDEO हो रहा VIRAL

Mahakumbh Monalisa dance on Honey Singh song Maniac: इन दिनों एक ही नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है वह नाम है महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा का। जी हां, मोनालिसा ने भले ही माला बेचकर इतनी कमाई ना की हो, लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी की वजह से उनके इतने वीडियो वायरल हो रहे हैं जिस वजह से उनकी सोशल मीडिया से कमाई होनी शुरू हो गई होगी।
सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा मोनालिसा का ये वीडियो
मोनालिसा तो इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि हर कोई उनके वीडियो सोशल मीडिया शेयर करता है। उनके नाम के फैन पेज भी बन गए हैं जिसपर आए दिनों उनसे जुड़ी अपडेट मिलती रहती है। फिलहाल तो मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं जी हां, इस वीडियो में मोनालिसा की अदाएं और उनके एक्सप्रेशन देख फैन्स तो उनके दीवाने हो गए हैं।
मोनालिसा का लुक देख हैरान रह गए लोग
वायरल हो रहे मोनालिसा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा हनी सिंह के मोस्ट पॉपुलर गाने 'मेनियक' की भोजपुरी लाइन 'दिदिया के देवरा' पर ऐसा डांस करती हैं कि लोग तो उनके दीवाने हो जाते हैं। मोनालिसा के डांस के साथ ही उनके एक्सप्रेशन फैन्स का दिल जीत रहे हैं। मोनालिसा इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कहां थीं अब तक आप। वहीं दूसरे ने लिखा-मोनालिसा को ही लेना चाहिए था इस गाने में। वहीं तीसरे ने लिखा- क्या गजब एडिट किया है।
क्या है वीडियो की सच्चाई
आपको बता दें कि मोनालिसा का डांस करते हुए वायरल हो रहा वीडियो रियल नहीं है। दरअसल मेनियक गाने में डांस कर रहीं ईशा गुप्ता के फेस को AI से एडिट करके मोनालिसा का बनाया गया है। इस वीडियो को इतनी सफाई की एडिट किया गया है कि वीडियो में अंतर कर पाना मुश्किल है। बता दें कि इससे पहले ही मोनालिसा के कई AI वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिसे कई बार देखकर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं।
Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI जनरेटेड है। फिल्मीबीट किसी भी तरह के AI वीडियो/फोटोज का प्रोत्साहन नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications











