Fact Check: महाकुंभ की मोनालिसा ने उतारी लाज-शर्म! छोटे कपड़ों में किया रैंप वॉक, Video उड़ा देगा होश

Mahakumbh Monalisa

Mahakumbh Monalisa Viral Video: 144 सालों बाद लगे महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लोग आए थे। तमाम सितारों से लेकर राजनीति के लोग और कई विदेशी लोगों को भी प्रयागराज की गंगा में स्नान करते देखा गया था।

महाकुंभ की वजह से सुर्खियों में आए कई लोग
महाकुंभ (MahaKumbh) का मेला इतना बड़ा था कि सरकार ने तमाम व्यवस्थाएं की थीं। रहन सहन के साथ ही एक भव्य मेले का आयोजन किया था जिससे तमाम लोग यहां आकर गंगा में डुबकी तो लगाएं और साथ ही में भव्य मेले का भी आनंद लें। इस मेले में खाने की व्यवस्था के साथ ही झूले और तमाम चीजें देखने को मिली थीं। वहीं कई विक्रता ऐसे भी थे जो दातून बेच रहे थे तो कोई माला बेच रहे थे।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर टैप करें- Fact Check: महाकुंभ की मोनालिसा ने उतारी लाज-शर्म! छोटे कपड़ों में किया रैंप वॉक, Video उड़ा देगा होश

महाकुंभ ने बदल दी मोनालिसा की जिंदगी
वहीं माला बेचने वालों में से एक लड़की खास सुर्खियों में आई। इस माला बेचने वाली लड़की की आंखें इतनी खूबसूरत थीं कि लोग तो लड़की पर से नजरें हटा ही नहीं पाए। जी हां यह कोई और नहीं बल्कि महाकुंभ की मोनालिसा (Monalisa) हैं। मोनालिसा ने अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से जमकर पॉपुलेरिटी बटोरी। तमाम मीडियाकर्मियों ने मोनालिसा का इंटरव्यू किया था। जिसके बाद से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं रही।

सोशल मीडिया पर बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स
मोनालिसा का इंस्टा एकाउंट भी काफी ग्रो हुआ। लाखों की संख्या में लोगों ने मोनालिसा को फॉलो किया। वहीं मोनालिसा की बढ़ती पॉपुलेरिटी को देखते हुए डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को फिल्म भी ऑफर की। मोनालिसा एक्ट्रेस नहीं हैं, लेकिन वह एक्ट्रेस बनना चाहती हैं इसीलिए मोनालिसा को सनोज मिश्रा पढ़ा लिखा रहे हैं साथ ही में वह रहन-सहन का तरीका और एक्टिंग की क्लास भी दिलवा रहे हैं।

वायरल हो रहा मोनालिसा का एक्टिंग क्लास का वीडियो
मोनालिसा के एक्टिंग क्लास से कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी वह डांस करती नजर आती हैं तो कभी वह डायलॉग बोलती दिखती हैं। बता दें कि मोनालिसा की पॉपुलेरिटी को देखते हुए उन्हें कई प्रमोशन के ऑफर भी मिले। मोनालिसा को झांसी में प्रमोशन करते देखा गया था।

गजब के कॉन्फिडेंस में दिखीं मोनालिसा
वहीं हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर गाउन पहनी नजर आ रही हैं। मोनालिसा खुले बालों में फुल कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर वॉक करती दिख रही हैं। मोनालिसा के गजब के कॉन्फिडेंस को देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। मोनालिसा के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स की बरसात हो रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा-गजब तो वहीं दूसरे ने कहा-कितनी बदल गई है मोनलिसा। तो वहीं तीसरे ने लिखा नहीं ये फेक वीडियो है।

क्या है वीडियो की सच्चाई
बता दें कि इन दिनों AI काफी तेजी से फैल रहा है। हर कोई एआई पर अपनी तस्वीरें बना कर रहा है तो कोई वीडियो बना रहा है। वहीं मोनालिसा का यह वीडियो भी एआई द्वारा एडिट किया गया है। बता दें कि वीडियो में दिख रही महिला मोनालिसा नहीं बल्कि जाह्नवी कपूर हैं। जाह्नवी अपनी शानदार रैंप वॉक से फैन्स का दिल जीतती नजर आ रही हैं। वहीं किसी शख्स ने जाह्नवी कपूर के इस वीडियो को एडिट करके एक्ट्रेस के चेहरे पर मोनालिसा का चेहरा लगा दिया है। बता दें कि मोनालिसा का यह पहला वीडियो नहीं है बल्कि इससे पहले ही मोनालिसा के कई एआई वीडियो वायरल होते रहे हैं।

Disclaimer: यह वीडियो/फोटो AI द्वारा जनरेट किया गया है। फिल्मीबीट किसी भी तरह से AI को वीडियो/फोटो का प्रोत्साहन नहीं करता है।

Read more about: viral girl monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X