Fact Check: मोनालिसा को लगी बॉलीवुड की हवा ? पैसा मिलते ही करने लगीं ऐसे-ऐसे नशे

Mahakumbh Monalisa changed after getting money: महाकुंभ 144 सालों बाद लगा है। इस खास मौके पर तमाम हस्तियां संगम में डुबकी लगाने के मकसद से आ रही हैं, लेकिन वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो महाकुंभ में अपना बिजनेस चलाने आए थे।
बता दे कि महाकुंभ में मोनालिसा भी इसी मंशा से आई थीं। माला बेचने वाली मोनालिसा माला बेचकर भले ही अच्छी कमाई ना कर पाई हों, लेकिन वह अपनी आंखों की वजह से काफी पॉपुलर हो गई हैं। आए दिनों मोनालिसा के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
वायरल हो रहा मोनालिसा का ये वीडियो
कभी मोनालिसा के शूटिंग के वीडियो वायरल होते हैं। तो कभी उनके घर के, कभी मोनालिसा के डांस वीडियो वायरल होते हैं तो कभी उनकी एक्टिंग क्लास के। वहीं हाल ही में मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि वह दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं, लेकिन इस अवतार में वह जो करती नजर आ रही हैं उसे देख लोग तो हैरान ही रह गए हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा गुटखा चबाती नजर आ रही हैं। वह गुटखा खाती काफी खुश नजर आ रही हैं और लोगों को भी दिखा रही हैं।
मोनालिसा का वीडियो देख यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
मोनालिसा का यह अवतार देख लोग तो हैरान ही रह जाते हैं। मोनालिसा के इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- हद हो गई है आज कल सब बदल जाते हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- क्या कुछ देखना पड़ रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- वाह क्या एडिटिंग की है।
क्या है वीडियो की सच्चाई
आपको बता दें कि मोनालिसा का वायरल हो रहा वीडियो रियल वीडियो नहीं है बल्कि यह वीडियो AI वीडियो है। इस वीडियो को इस तरह के एडिट किया गया है कि कोई असली और एडिट मोनालिसा में अंतर ही नहीं कर पा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी मोनालिसा के कई AI वीडियो वायरल हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











