महाकुंभ फेम Monalisa को मिली पहली कामयाबी, यूट्यूब ने भेजा खास तोहफा, Video Viral

Monalisa Silver Play Button- महाकुंभ 2025 तो अब खत्म हो गया लेकिन पीछे कई अच्छी बुरी यादें छोड़ गया। साथ ही कुछ ऐसा लोग भी हैं जो कि इस दौरान इतने वायरल हुए कि स्टार बन गए। उन्ही में से एक मोनालिसा भी हैं जिनकी जिंदगी अब पूरी तरह से बदल चुकी है।
एक बंजारन लड़की ने ये सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन पूरे देश के लोग उनको पहचानेंगे और उनकी एक झलक के दीवाने होंगे। लेकिन अब मोनालिसा ने सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ ली है।
दरअसल वीडियो सामने आया है जिसमें मोनालिसा ने हाथ में यूट्यूब द्वारा भेजा गया सिल्वर बटन लिया हुआ है। इस वीडियो के सामने आते ही वो आग की तरह वायरल हो रहा है। मोनालिसा काफी खुश हैं और उनकी पहली कामयाबी पर कुछ कहती नजर आ रही हैं।
सिल्वर बटन लेकर क्या बोलीं मोनालिसा?
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने इस वीडियो में कहा, ''आप लोगों की वजह से मुझे फाइनली सिल्वर प्ले बटन मिल ही गया। आप सब मुझे यूं ही प्यार करते रहिए और यूं ही सपोर्ट करते रहिए।'' इस दौरान मोनालिसा ने हाथ जोड़कर सभी को शुक्रिया कहा है।
वीडियो में वो काफी सुंदर लग रही हैं और उनका लुक पूरी तरह से बदला हुआ है। मोनालिसा ने इस दौरान सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं और वो कमेंट्स करते हुए मोनालिसा के लिए तरह तरह की बातें बोल रहे हैं। इस दौरान कुछ ने उनकी तारीफ की तो कुछ अपशब्द भी कर रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वायरल गर्ल के इस वीडियो को real_monalisa_08 नाम के इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। वीडियो के सामने आते ही एक यूजर ने लिखा, ''लव यू बच्चे।'' एक ने लिखा, ''मेरी वजह से तो बिल्कुल नहीं मिला।'' एक ने लिखा, ''प्यार? कोई प्यार नहीं करता।''
एक ने लिखा, ''बहुत बहुत बधाई हो।'' एक का कहना है, ''ये किस एप से खरीदा है।'' एक ने लिखा, ''खुदा मेहरबान तो गधा पहलवान।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए बधाई के साथ साथ ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि मोनालिसा ने किसी तरह का कोई रिएक्शन इन कमेंट्स पर नहीं दिया है। इस वक्त वो अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं।
शूटिंग कर रही हैं मोनालिसा
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मोनालिसा को एक फिल्म मिली थी और इसको उन्होने तुरंत करने के लिए हां कर दिया है। अक्सर फिल्म के निर्देशक से साथ उनके वीडियोज और तस्वीरें सामने आती हैं।
बता दें कि मोनालिसा इस फिल्म के लिए पढ़ना सीख रही हैं, डांस करना और काफी कुछ सीख रही हैं। फिल्म की शूटिंग जारी हैं और उसकी कुछ क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। देखने वाली बात होगी कि मोनालिसा की इस फिल्म को लोग कितना प्यार देंगे। उनका मेकओवर हुआ था और उसके बाद लोग लुक देखकर हैरान रह गए थे।
पहले उठे थे सवाल
मोनालिसा को लेकर जब खबरें आईं थीं कि वो फिल्म कर रही हैं तो कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। बता दें कि लोगों का कहना था कि मोनालिसा का फायदा उठाया जा रहा है और फिल्म के नाम पर उनको झांसा दिया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म का नाम द डायरी ऑफ मणिपुर है और इसको सनोज मिश्रा बना रहे है।
पहली बार सनोज के साथ मोनालिसा ने हवाई जहाज का सफर किया था और पूरी मेकओवर हुआ था। अब मोनालिसा इस फिल्म से आगे जाती हैं या फिर उनकी और कोई फिल्म नहीं मिलेगी ये तो वक्त ही बताएगा। इस मेले ने कई लोगों को मशहूर कर दिया था। फिलहाल आप देखिए मोनालिसा का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications

