महाभारत की 'गांधारी' का बदल गया है पूरा लुक, अब दिखती हैं ऐसी, ये 5 तस्वीरें देख फटी रह जाएंगी आंखें

Mahabharat Gandhari aka Riya Deepsi

Mahabharat Gandhari Latest Photos: टीवी का मोस्ट पॉपुलर पौराणिक सीरियल रह चुका महाभारत आज भी लोगों को याद है। साल 2013 में प्रसारित हुआ महाभारत तो लोगों की जुबान पर रहता है। महाभारत के हर एक किरदार की थीम सॉन्ग और वेशभूषा की लोगों ने जमकर तारीफ की।

जहां इस शो से माता कुंती, अर्जुन, श्री कृष्ण समेत तमाम कलाकार चर्चाओं में आए। वहीं महाभारत की गांधारी भी कम नहीं थीं। गांधारी की बोली, गुस्सा, प्यार और वेशभूषा ने लोगों का जमकर ध्यान खींच लिया था। बता दें साल 2013 की महाभारत में गांधारी का किरदार 'रिया दीपसी' (Riya Deepsi) ने निभाया था। उनका अभिनय आज भी लोगों को याद है, लेकिन आजकल कहां हैं रिया और रियल लाइफ में कैसी दिखती हैं गांधारी चलिए देखते हैं कुछ तस्वीरें।

12 साल बड़े एक्टर की बनी थीं मां...

बता दें कि रिया दीपसी (Riya Deepsi) ने महज 17 साल की उम्र में गांधारी का किरदार निभाया था। वह खुद से 12 साल बड़े अर्पित रंका (दुर्योधन) की मां बनी थीं। रिया के साथ काम करने वाले लगभग सभी किरदार उनसे उम्र में काफी बड़े थे, लेकिन फिर भी रिया ने अपनी अदाकारी से सभी को स्तब्ध कर दिया था। आज तक उनके काम की सराहना होती है।

रिया दीपसी इस सीरियल में आ रही हैं नजर

रिया दीपसी इन दिनों पौराणिक सीरियल 'शिव शक्ति' में नजर आ रही हैं। इस शो में वह मनसा देवी का किरदार निभा रही है। वैसे बता दें कि गांधारी के किरदार से अपनी पहचान बनाने वाली रिया दीपसी 'भागते रहो' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 'बी सेफ', 'इट हैपन्ड इन कलकत्ता' जैसे वेब शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। रिया दीपसी पंजाबी इंडस्ट्री में भी अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं। बता दें कि रिया ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और आज रिया इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं। गांधारी के किरदार से उन्होंने जमकर पॉपुलेरिटी बटोरी है।

More from Filmibeat

Read more about: mahabharat trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X