चौथे माले से गिरीं महाकुंभ फेम मोनालिसा? वीडियो देख हैरान हुए फैंस, सामन आई पूरी सच्चाई!

Monalisa Viral Video- महाकुंभ फेम मोनालिसा इस वक्त काफी चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। वो कभी ट्रोल होती हैं तो कभी लोग उनकी तारीफ करते हैं। लेकिन अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर सभी हैरान हैं।
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक लड़की चौथे माले से गिरती नजर आ रही है। कथित तौर पर ये मोनालिसा है और वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है। हालांकि ये वीडियो रियल नहीं है बल्कि एक शूटिंग के दौरान कथित तौर पर मोनालिसा को गिराया जा रहा है।
एक रस्सी में मोनालिसा बंधी हुई है और उनके ऊपर एक कैमरामैन नजर आ रहा है। धीरे धीरे रस्सी से उनको नीचे की तरफ लाया जा रहा है और सुरक्षा के भरपूर इंतजाम किए गए हैं। हालांकि इस वीडियो में मोनालिसा ही हैं या फिर कोई और इसको लेकर पुष्टि नहीं हुई है। क्योंकि इस पूरे वीडियो में मोनालिसा का चेहरा नहीं नजर आ रहा था। हालांकि वो भी लगातार शूटिंग कर रही हैं।
कौन हैं मोनालिसा?
बता दें कि महाकुंभ से इस लड़की के कुछ वीडियोज और तस्वीरें वायरल हुईं थीं। वो माला बेचने के लिए मेले में पहुंची थी और वहां से उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई थी। वो एक बंजारन हैं और इसी तरह से अपना जीवन बिताती थीं। लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि बिना पढ़ी लिखी इस लड़की की सूरत लोगों को इतनी पसंद आएगी कि वो स्टार बन जाएगी। आज उनकी समाज की हर लड़की उनकी तरह बनना चाहती है। मोनालिसा कुछ गानों में नजर आ चुकी हैं और फिल्मों की शूटिंग भी लगातार कर रही हैं। काफी जल्दी बड़े पर्दे पर वो धमाके करेंगी।
सोशल मीडिया पर उनके नाम से कई पेज हैं और लाखों लोग उनको फॉलो करते हैं। मोनालिसा लगातार अपने मेकओवर पर काम कर रही हैं और पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











