मधुबाला का हो गया पुनर्जन्म? इस वीडियो ने हिलाया इंटरनेट, आंखों को नहीं होगा यकीन!

Madhubala Duplicate- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जब जब खूबसूरत अदाकाराओं का जिक्र होगा तो मधुबाला का नाम सबसे ऊपर लिया जाएगा। आज भले ही वो इस दुनिया में ना हों लेकिन उनकी सुंदरता को लेकर अक्सर बातें होती हैं और लोग तारीफों के पुल बांधते हैं।
कहा जाता है कि उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही है लेकिन फिर भी उन्होने कभी हार नहीं मानी। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है कि आपको यकीन नहीं होने वाला है। कहा जा रहा है कि मधुबाला का पुनर्जनम हो गया है।
जी हां, एक लड़की के कुछ वीडियोज सामने आ रहे है जिसमें वो हूबहू मधुबाला लग रही हैं। इस लड़की का नाम प्रियंका कंडवाल है और इनको मधुबाला की हमशक्ल कहा जाता है। सोशल मीडिया पर रील्स साझा करने वाली इस हसीना का चेहरा काफी हद तक मधुबाला से मिलता है।
उनके गानों पर बनाती है वीडियो
कई बार देखा जाता है कि प्रियंका कंडवाल मधुबाला की तरह रेट्रो लुक लेकर उनके गानों पर रील्स बनाती हैं। उनके वीडियोज सामने आते ही आग की तरह वायरल होते हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनको करीब 162k लोग फॉलो करते हैं।
प्रियंका कंडवाल के इंस्टाग्राम पेज पर आप नजर डालेंगे तो आपको समझ में आएगा कि वो पूरी तरह से मधुबाला को कॉपी करती हैं। उनकी तरह साड़ी पहनना, उनकी तरह डायलॉग बोलना और मेकअप करने का तरीका और बाल बनाना.. वो पूरी तरह से खुद मधुबाला बना रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तरह कई लोग अलग अलग स्टार्स को कॉपी करते हैं लेकिन प्रियंका कंडवाल का अंदाज काफी अलग है और वो शानदार लगती हैं।
लोग करते हैं ऐसे कमेंट्स
प्रियंका कंडवाल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो मधुबाला की तरह अभिनय कर रही हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''वाह सेम टू सेम मधुबाला।'' एक ने लिखा, ''आपको हिंदी सिनेमा में प्रयास करना चाहिए या हिंदी धारावाहिक...'' एक ने लिखा, ''ये मधुबाला के पैरों की धूल भर भी नहीं है और जिनको ये मधुबाला जैसी लग रही है वो अपने दिमाग का इलाज़ कराए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











