पंजाब के इस गांव में लव मैरिज पर लगा बैन, तुगलकी फरमान से हिल गया पूरा राज्य, क्या है मामला?

Love Marriage Ban in Punjab Village- हमारा देश संविधान से चलता है और ये संविधान हर एक के लिए है। इन सबके उलट अगर कोई अपना अलग कानून बनाता है तो ये आपराधिक गतिविधि मानी जाती हैं।
21वीं सदी में जहां लोग अपनी मर्जी से हर काम कर रहे हैं और शादी के लिए बालिग होने के बाद आप खुद ही फैसला ले सकते हैं, तो वहीं पंजाब का एक गांव ऐसा भी है जहां लव मैरिज को लेकर एक तुगलकी फरमान जारी किया गया है। जी हां, खबर है कि इस गांव में लव मैरिज पर बैन लगा दिया गया है।
चंडीगढ़ से मात्र 10 किलोमीटर दूर स्थित मानकपुर शरीफ गांव का ये मामला है जहां पर कोई भी बिना मां बाप की मर्जी से शादी नहीं कर सकता है। इसका फैसला किसी और ने नहीं बल्कि ग्राम पंचायत ने लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है और लोग इस गांव को लेकर बातें कर रहे हैं। कई लोग सामने आकर इस फैसले की आलोचना तक कर रहे है।
शरण देने वाले पर दंडात्मक कार्यवाही
ये मामला बीते 31 जुलाई का है जहां पर गांव वालों की मौजूदगी में और सबकी सहमति से ये फैसला लिया गया है। अगर कोई बिना मां बाप की मर्जी से शादी करता है तो वो गांव या आसपास के गांव में नहीं रह सकता है। अगर कोई रहा और गांव वालों ने उसको शरण दी तो उसपर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। संविधान में ऐसा कुछ उल्लेख नहीं है। अगर आप बालिग हैं तो अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं। गांव वालों की इस हरकत पर लोग भड़के हुए हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस खबर पर रिएक्ट करते हुए एक ने लिखा, ''ये भारत पिछड़ा क्यों हो रहा है???'' एक का कहना है, ''लव अफेयर्स भी बैन करना चाहिए ऐसा ना हो अफेयर्स चले या शादी बैन हो जाए बस।'' एक ने लिखा, ''मतलब कुछ भी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि सरकार इसपर क्या एक्शन लेगी।


Click it and Unblock the Notifications