..................... 'Live in relationship means brothel..' Aniruddhacharya's new video created a ruckus again - Hindi Filmibeat

'लिव इन मतलब वैश्वयालय..' अनिरुद्धाचार्य के नए वीडियो ने फिर काटा बवाल, ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं लोग

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya Video on Live In- अनिरुद्धाचार्य थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन किसी ना किसी तरह के बयान उनकी तरफ से सामने आते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें वो लिव इन की तुलना वैश्यालय से कर रहे हैं।

अनिरुद्धाचार्य इस दौरान किसी पॉडकास्ट का हिस्सा थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो ने फिर से बवाल काट दिया है।

क्या बोले अनिरुद्धाचार्य?

कथावाचक ने कहा, ''वैश्यालय है.. ये लिव इन नहीं है। ये लड़का और लड़की अपना छिपाने के लिए कह रहे हैं। हम तो शुद्ध भाषा में कहते हैं वैश्यालय। लिव इन मतलब वैश्यालय, जहां एक लड़की के संग आप रहते हैं, अगर वो पसंद नहीं है तो आप दूसरे के साथ रहते हैं, वो पसंद नहीं तो तीसरी के साथ। आप ये बताइए कि अपनी देह 17 जगह कौन परोसता था पहले? सती सावित्री परोसती थीं कि वैश्याएं परोसती थीं। तो लिव इन क्यों कहते हैं, वैश्यालय कहो ना। और वैश्यालय में रहना सही है या गलत आप ही बता तो। प्रेम किसे कहते हैं, जहां कोई कामना ना हो। इस संस्कार में कोई किसी से प्यार नहीं करता है, सभी के अंदर कुछ ना कुछ स्वार्थ है। प्रेम सिर्फ ईश्वर से ही हो सकता है। मां भी बेटे को पालती है तो सोचती है कि बुढ़ापे में रोटी देगा।''

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बहुत अच्छे से बाबा जी ने समझाया कि हम विज्ञान के अस्तित्व से पहले ही सब कुछ जानते हैं।'' एक ने लिखा, ''पांडवों में 5 पुरुष और 1 महिला के बारे में क्या, आपके तर्क के अनुसार तो द्रौपदी पांडवों की समान पत्नी थी?''

एक ने लिखा, ''लड़के के बारे में क्या .. उसे भी ऐसा ही विशेषण दो।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे है। फिलहाल आप देखिए ये पूरा वीडियो..

Read more about: aniruddhacharya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X